Flop Movies 2026: हर साल कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनसे इंडस्ट्री को बड़ी उम्मीदें रहती हैं। बड़े स्टार्स, भारी-भरकम बजट और जोरदार प्रमोशन के दम पर इन फिल्मों को लेकर पहले से ही माहौल बना दिया जाता है, लेकिन आखिर में फैसला दर्शक ही करते हैं। साल 2026 में भी कई चर्चित और मल्टीस्टारर फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं, जिनसे रिकॉर्डतोड़ कमाई की उम्मीद थी।

हालांकि, कमजोर कहानी, खराब वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों से कनेक्शन ना बना पाने की वजह से ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा दिन टिक नहीं सकीं। रिलीज के कुछ ही दिनों में इनकी कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली और देखते ही देखते ये साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गईं। चलिए हम बताते हैं आपको कुछ ऐसी मूवीज जो इन चार-पांच महीनों में फ्लॉप हो गईं।
यह भी पढ़ें:
इक्कीस
साल की शुरुआत के पहले दिन ही अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी में उनके साथ अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया, धर्मेंद्र समेत कई सितारे नजर आए। हालांकि, यह मूवी फ्लॉप हो गई। आईएमडीबी के अनुसार, 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में सिर्फ 41.8 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, भारत में कुल गॉस कलेक्शन 38.3 करोड़ रहा और यह मूवी फ्लॉप हो गई।
Khabar Monkey
राहु केतु
वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट की कॉमेडी फिल्म दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही। लगभग 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘राहु केतु’ ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 6 करोड़ रुपये का ही बिजनेस किया।
दो दीवाने सहर में
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म भी फ्लॉप का हिस्सा बन गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवि उदयावर के निर्देशन में बनी यह फिल्म लगभग 35 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी, लेकिन इसने सिर्फ 8 करोड़ रुपये ही कमाए।
तू या मैं
शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर फिल्म ‘तू या मैं’ की कहानी भी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। बिजॉय नंबियार के निर्देशन में बनी इस मूवी का बजट लगभग 20 करोड़ रुपये था और इसने 7 करोड़ रुपये ही कमाए।
एक दिन
आमिर खान द्वारा निर्मित जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘एक दिन’ भी दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही। बड़ी उम्मीदों और बड़े ब्रांड नाम के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये था, लेकिन इसने सिर्फ 4 करोड़ रुपये कमाए।
ओ रोमियो
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। आईएमडीबी के अनुसार, फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये था और इसने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 75.6 करोड़ का ही किया और फ्लॉप हो गई।
आखिरी सवाल
संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘आखिरी सवाल’ वैसे तो तीन दिन पहले ही रिलीज हुई है, लेकिन इन तीन दिनों में फिल्म ने 2 करोड़ का भी कलेक्शन नहीं किया है। वहीं, इसके बजट की बात करें, तो यह 30 से 33 करोड़ बताया जा रहा है। इसी को देखते हुए अब इस मूवी को फ्लॉप माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें:





