Viral

दूसरों संग चैट देखने के बाद की गर्लफ्रेंड की हत्या, पुलिस ने प्रेमी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

बरेली: यूपी के बरेली जिले में एक छात्रा की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक छात्रा का प्रेमी ही उसका हत्यारा निकला। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली भी लगी है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक प्रेमी को शक था कि छात्रा किसी और से भी बात करती है। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद में सनकी प्रेमी ने छात्रा नीतू की जान ले ली। दोनों एक-दूसरे को 6 सालों से जानते थे। आरोपी नीतू से विवाह भी करना चाहता था।

दूसरों संग चैट देखने के बाद की गर्लफ्रेंड की हत्या, पुलिस ने प्रेमी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
दूसरों संग चैट देखने के बाद की गर्लफ्रेंड की हत्या, पुलिस ने प्रेमी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

परीक्षा देने निकली थी छात्रा

दरअसल, 16 मई को थाना सीबीगंज क्षेत्र में हाईवे किनारे खेत में एक लड़की की लाश मिली थी। बताया जा रहा है कि 15 मई को परीक्षा देने के लिए लड़की घर से निकली थी, लेकिन शाम तक नहीं लौटी। अगले दिन उसका शव लावारिस हालत में मिला। लड़की के मुंह से खून निकल रहा था और उसने यूनिफॉर्म पहना था। कई घंटे तक शव की पहचान नहीं हो पाई। हालांकि बाद में पता चला कि मृतक छात्रा का नाम नीतू गंगवार है। वह फरीदपुर के छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज में परीक्षा देने के लिए गई थी।

मुठभेड़ में आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना के बाद छात्रा के परिजनों ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया था और दोस्तों पर हत्या का शक जताया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने छात्रा के प्रेमी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसने हत्या की बाद स्वीकार कर ली। जांच में पता चला कि छात्रा का मोबाइल चेक करने के बाद प्रेमी को पता चला कि वह किसी और से बात कर रही थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। छात्रा को घर छोड़ने के बहाने आरोपी बाइक पर ले गया। इसके बाद रास्ते में उसकी गला दबाकर की हत्या।

खाली खेत में मिला था शव

एसपी सिटी मानुस पारीक ने जानकारी देते हुए कहा, “16 मई को थाना सीबीगंज में ग्राम खन्ना गोटिया के पास खाली पड़े खेत में युवती का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जांच में मृतक छात्रा की पहचान नीतू के रूप में हुई। थाना सीबीगंज में मुकदमा दर्ज कर चार टीमों का गठन किया गया। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अशोक कुमार निवासी लखीमपुर भीगा जनपद रामपुर का नाम इस कांड में सामने आया। देर रात चेकिंग के दौरान आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।” 

दुपट्टे से गला कसकर की थी हत्या

एसपी सिटी के मुताबिक, “आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, छात्रा का पर्स व एक बाइक बरामद हुई। पूछताछ में पता चला है कि वह छात्रा को 6 सालों से जानता था। वह नीतू से विवाह करना चाहता था। इन दोनों में लगातार बातचीत होती थी। डीएलएड परीक्षा के दौरान अभियुक्त परीक्षा केंद्र से छात्रा को लाने ले जाने का काम कर रहा था। इसी दौरान अभियुक्त को नीतू के फोन में अन्य दोस्तों से बातचीत की चैट दिखी। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हुई। आवेश में आकर अभियुक्त ने नीतू की उसी के दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी। (इनपुट- विकास साहनी)

Khabar Monkey

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply