HealthViral

क्या लहसुन खाकर प्री-डायबिटिक मरीज छोड़ सकते हैं Metformin? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं

क्या सुबह खाली पेट लहसुन की दो कलियां चबाने से बरसों पुरानी डायबिटीज ठीक हो सकती है? इंटरनेट और सोशल मीडिया पर अक्सर यह दावा किया जाता है कि लहसुन खाकर आप मेटफॉर्मिन (Metformin) जैसी अंग्रेजी दवाएं हमेशा के लिए छोड़ सकते हैं। Metformin एक ऐसी दवा है जो मुख्य रूप से टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए दी जाती है। यह शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करती है। लेकिन क्या इस बात में वाकई कोई वैज्ञानिक सच्चाई है, या यह सिर्फ एक खतरनाक मिथक है? प्री-डायबिटीज के मरीजों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि एक छोटी सी लापरवाही सेहत पर कितनी भारी पड़ सकती है। लहसुन को लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा में अहम माना जाता रहा है और कुछ रिसर्च बताती हैं कि यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और सूजन कम करने में मदद कर सकता है। लेकिन क्या प्री-डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति सिर्फ लहसुन खाकर Metformin लेना बंद कर सकता है?

क्या लहसुन खाकर प्री-डायबिटिक मरीज छोड़ सकते हैं Metformin? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
क्या लहसुन खाकर प्री-डायबिटिक मरीज छोड़ सकते हैं Metformin? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं

इस Quora सवाल का जवाब देते हुए मुंबई सेंट्रल स्थित वोकहार्ट हॉस्पिटल्स में कंसल्टेंट एंडोक्रिनोलॉजिस्ट और डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. प्रणव घोडी ने इस मिथक को खारिज किया और कहा कि लहसुन, Metformin या प्री-डायबिटीज के लिए दी गई किसी भी दवा की जगह नहीं ले सकता। आइए एक्सपर्ट से समझते हैं कि लहसुन डायबिटीज की दवा का सब्स्टीट्यूट क्यों नहीं है।

लहसुन डायबिटीज की दवा की जगह क्यों नहीं ले सकता?

डॉ. घोडी ने कहा प्री-डायबिटीज इस बात का संकेत है कि शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस शुरू हो रहा है। हालांकि हेल्दी डाइट, नियमित व्यायाम, वजन नियंत्रण, तनाव कम करना और अच्छी नींद जैसी लाइफस्टाइल में बदलाव ब्लड शुगर को सुधार सकते हैं, लेकिन केवल लहसुन जैसे एक खाद्य पदार्थ पर निर्भर रहना सुरक्षित या वैज्ञानिक रूप से सही नहीं है।

Metformin कैसे काम करती है?

Metformin दवा इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाने और लिवर में ग्लूकोज बनने की प्रक्रिया को कम करने में मदद करती है। इसके प्रभावों पर पर्याप्त रिसर्च हो चुका है और डॉक्टर इसकी निगरानी करते हैं। लहसुन सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसका असर Metformin जितना भरोसेमंद नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति सिर्फ ज्यादा लहसुन खाने लगे और बाकी लाइफस्टाइल बदलावों को नजरअंदाज करें या डॉक्टर की सलाह बिना दवा बंद कर दे, तो सही इलाज में देरी हो सकती है और Type 2 Diabetes का खतरा बढ़ सकता है। कई मामलों में प्री-डायबिटीज वाले लोग समय के साथ दवा कम या बंद भी कर सकते हैं, लेकिन यह आमतौर पर लंबे समय तक किए गए लाइफस्टाइल सुधारों का परिणाम होता है, न कि किसी एक ‘सुपरफूड’ का।

घरेलू नुस्खे क्या डायबिटीज कंट्रोल कर सकते हैं?

डॉ. घोडी के अनुसार डाइट में फाइबर, सब्जियां, साबुत अनाज, नट्स, बीज और लीन प्रोटीन से भरपूर संतुलित डाइट का सेवन किसी एक घरेलू उपाय पर ध्यान देने से कहीं ज्यादा असरदार होता है। डॉ. घोडी ने चेतावनी देते हुए कहा कि लोगों को ऐसे दावों से सावधान रहना चाहिए। नेचुरल का मतलब हमेशा सुरक्षित या असरदार नहीं होता। जरूरत से ज्यादा लहसुन खाने से एसिडिटी, पेट फूलना, ब्लड थिनर दवाओं के साथ रिएक्शन या गैस्ट्रिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।

Khabar Monkey

उन्होंने जोर देकर कहा कि डायबिटीज कंट्रोल करने का सबसे अच्छा तरीका व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार इलाज करवाना है। अगर वजन कम करने, एक्सरसाइज और डाइट सुधारने से ब्लड शुगर बेहतर होता है, तो डॉक्टर दवा की जरूरत पर दोबारा विचार कर सकते हैं। लेकिन अपनी मर्जी से Metformin बंद करके उसकी जगह लहसुन लेना सही फैसला नहीं है। यानी लहसुन को अपनी डाइट में एक हेल्दी चीज की तरह शामिल करें, लेकिन इसे मेडिकल ट्रीटमेंट का विकल्प न समझें।

डिस्क्लेमर: यह लेख सार्वजनिक जानकारी और विशेषज्ञों से मिली राय पर आधारित है। कोई भी नई दिनचर्या शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Leave a Reply