Viral

वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, 20 मंत्रियों संग ली शपथ, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी रहे मौजूद

तिरुवनंतपुरम : केरल में कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) सरकार का सोमवार को शपथ ग्रहण हुआ। वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में हुआ। इसके साथ ही, एक दशक के बाद यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की सत्ता में वापसी हुई है।

वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, 20 मंत्रियों संग ली शपथ, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी रहे मौजूद
वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, 20 मंत्रियों संग ली शपथ, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी रहे मौजूद

नई सरकार 21 सदस्यीय कैबिनेट के साथ अपना कार्यभार संभालेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। कांग्रेस को 11 मंत्री पद मिले हैं, जिसमें मुख्यमंत्री का पद भी शामिल है। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम से हुई। वंदे मातरम मलयालम में गाया गया। उसके बाद जण गण मन हुआ और कार्यक्रम आगे बढ़ा।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी पहुंचे। तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी शपथ ग्रहण में मौजूद रहे। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन भी मंच पर नजर आए।

सतीशन के साथ इन मंत्रियों ने ली शपथ
सतीशन के साथ शपथ लेने वाले 20-सदस्यीय मंत्रिमंडल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, के. मुरलीधरन और KPCC प्रमुख सन्नी जोसेफ शामिल हैं। इनके अलावा, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के नेता पी.के. कुन्हालीकुट्टी, पी.के. बशीर, एन. शमसुद्दीन, के.एम. शाजी और वी.ई. अब्दुल गफूर भी मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं। मंत्रिमंडल में अन्य मंत्री मॉन्स जोसेफ, शिबू बेबी जॉन, अनूप जैकब, सी.पी. जॉन, ए.पी. अनिल कुमार, टी. सिद्दीकी, पी.सी. विष्णुनाथ, रोजी एम. जॉन, बिंदु कृष्णा, एम. लिजू, के.ए. तुलसी और ओ.जे. जनीश हैं।

जैकोबाइट सीरियन क्रिश्चियन चर्च प्रमुख ने दी बधाई
जैकोबाइट सीरियन क्रिश्चियन चर्च के प्रमुख शपथ ग्रहण समारोह से पहले वीडी सतीशन को बधाई देने के लिए कैंटोनमेंट हाउस पहुंचे। इसके अलावा, नई चुनी गई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अपने आवास से केरल के लिए रवाना हो गए। सोमवार को इस समारोह में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ कांग्रेस-शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी शामिल होने की संभावना है।

केरल विधानसभा अध्यक्ष बने तिरुवनचूर राधाकृष्णन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिरुवनचूर राधाकृष्णन विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे, जबकि शानिमोल उस्मान उपाध्यक्ष होंगी। विधायक अप्पू जॉन जोसेफ को सरकार का मुख्य सचेतक (Chief Whip) नियुक्त किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह UDF द्वारा 2026 के केरलविधानसभा चुनावों में निर्णायक जनादेश हासिल करने के बाद हुआ। इसके साथ ही राज्य में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के 10 साल के शासन को समाप्त हो गया।

Khabar Monkey

IUML के 5 मंत्री
नई कैबिनेट में आईयूएमएल के 5 मंत्रियों को शामिल किया गया है। जिनमें पी.के. कुन्हालीकुट्टी, पी.के. बशीर, एन. शमसुद्दीन, के.एम. शाजी और वी.ई. अब्दुल गफूर शामिल हैं। पार्टी ने यह भी घोषणा की कि कुट्टियाडी के विधायक परक्कल अब्दुल्ला को एक आंतरिक व्यवस्था के तहत ढाई साल बाद कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। कांग्रेस विधायक रोजी एम जॉन ने उन्हें यह ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया और कहा कि सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के मुरलीधरन ने कहा कि नई सरकार अपने चुनावी वादों को चरणबद्ध तरीके से लागू करना शुरू करेगी।

Leave a Reply