SportsViral

IPL 2026 Points Table: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद अंकतालिका, RCB शीर्ष पर; टॉप-5 बैटर-बॉलर, वैभव आउट

IPL 2026 Points Table: 2026 में 17 मई यानी रविवार को दो मैच खेले गए। इस सीजन का 61वां मैच आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया जिसमें आरसीबी को जीत मिली और इस टीम के कुल 18 अंक हो गए और ये प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई साथ ही अंकतालिका में ये टीम पहले स्थान पर है। वहीं 62वें मैच में दिल्ली का सामना राजस्थान के साथ हुआ और इस मैच में दिल्ली को 5 विकेट से जीत मिली। इस जीत के साथ दिल्ली अंकतालिका में केकआर से ऊपर आ गई जबकि राजस्थान अब भी 5वें स्थान पर ही है।

IPL 2026 Points Table: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद अंकतालिका, RCB शीर्ष पर; टॉप-5 बैटर-बॉलर, वैभव आउट
IPL 2026 Points Table: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद अंकतालिका, RCB शीर्ष पर; टॉप-5 बैटर-बॉलर, वैभव आउट

2026 के 62वें मैच यानी दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद अगर ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 खिलाड़ियों की बात करें तो अभी साई सुदर्शन पहले स्थान पर हैं और ऑरेंज कैप उनके नाम है। दूसरे नंबर पर शुभमन गिल जबकि तीसरे नंबर पर कोहली हैं। क्लासेन को पीछे छोड़कर अब केएल राहुल चौथे नंबर पर आ गए जबकि वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर टॉप-5 से बाहर हो गए और छठे नंबर पर आ गए। पर्पल कैप आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास है जिन्होंने कुल 24 विकेट लिए हैं। जोफ्रा आर्चर अब चौथे नंबर पर आ गए।

दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद अंकतालिका

Khabar Monkey

टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
आरसीबी 13 9 4 18 1.065
गुजरात टाइटंस 13 8 5 16 0.4
सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 14 0.331
पंजाब किंग्स 13 6 6 13 0.227
सीएसके 12 6 6 12 0.027
राजस्थान रॉयल्स 12 6 6 12 0.027
दिल्ली कैपिटल्स 13 6 7 12 -0.871
केकेआर 12 5 6 11 -0.038
मुंबई इंडियंस 12 4 8 8 -0.504
लखनऊ सुपर जायंट्स 12 4 8 8 -0.701

दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

प्लेयर मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
साई सुदर्शन 13 13 554 46.17 157.83 55 25
शुभमन गिल 12 12 552 46 160.47 50 27
विराट कोहली 13 13 542 54.2 164.74 57 21
केएल राहुल 13 13 533 44.42 171.94 51 27
हेनरिक क्लासेन 12 12 508 50.8 153.94 38 23
वैभव सूर्यवंशी 12 12 486 40.5 234.78 43 43
प्लेयर मैच ओवर्स बॉल विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
भुवनेश्वर कुमार 13 51 306 24 16.38 393 1 0
कगिसो रबाडा 13 50 300 21 21.95 461 0 0
अंशुल कंबोज 12 42.2 254 19 22.53 428 0 0
जोफ्रा आर्चर 12 44 264 17 23.53 400 0 0
प्रिंस यादव 12 45 270 16 24 384 0 0

विराट कोहली नंबर 1, गंभीर से आगे रोहित शर्मा; IPL में सफल रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-4 बैटर

आईपीएल के सफल रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली पहले नंबर पर हैं जबकि इस सूची में रोहित शर्मा, शिखर धवन से पीछे चल रहे हैं। 

Leave a Reply