दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2026 के 62वें मैच में वैभव ने अपनी पारी के दौरान जैसे ही 3 छक्के लगाए उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वैभव इन 2 छक्कों की मदद से आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए और अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

वैभव ने अभिषेक को पीछे छोड़ा
वैभव ने 2026 में खबर लिखे जाने तक कुल 43 छक्के लगा लिए थे और वो इस लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बैटर बन गए। वैभव ने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने साल 2024 में कुल 42 छक्के लगाए थे और वो दूसरे नंबर पर आ गए। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर हैं जिन्होंने साल 2025 में कुल 39 छक्के लगाए थे जबकि साल 2016 में 38 छक्के लगाने वाले कोहली इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बैटर्स
Khabar Monkey
43 छक्के – वैभव सूर्यवंशी (2026)
42 छक्के – अभिषेक शर्मा (2024)
39 छक्के – श्रेयस अय्यर (2025)
38 छक्के – विराट कोहली (2016)
38 छक्के – विराट कोहली (2024)
38 छक्के – सूर्यकुमार यादव (2025)
वैभव ने खेली 46 रन की पारी
के खिलाफ वैभव ने कमाल की बैटिंग की और 46 रन बनाए। वो अपने अर्धशतक से सिर्फ 4 रन से चूक गए। उन्होंने ये स्कोर 21 गेंदों पर सामना करते हुए 3 छक्के और 5 चौकों की मदद से बनाए व उनका स्ट्राइक रेट 219.05 का रहा। वैभव का विकेट इस मैच में माधव तिवानी ने लिया और उनकी गेंद पर वैभव का कैच डेविड मिलर ने लपका। वैभव ने इस मैच में दूसरे विकेट के लिए ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर 34 गेंदों पर 70 रन की साझेदारी की।
विराट कोहली नंबर 1, गंभीर से आगे रोहित शर्मा; IPL में सफल रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-4 बैटर
आईपीएल के सफल रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली पहले नंबर पर हैं जबकि इस सूची में रोहित शर्मा, शिखर धवन से पीछे चल रहे हैं।





