SportsViral

रोहित-यशस्वी टॉप पर, कोहली-गेल नंबर 2; IPL के पहले ओवर में सबसे ज्यादा बार छक्के लगाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज

के इतिहास में ऐसे कई बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने किसी मैच के पहले ही ओवर में छक्का लगाने का काम किया है। आमतौर पर पहले ऐसा होता था कि जब कोई टीम बैटिंग करने उतरती थी तो पहले ओवर में काफी संभलकर बल्लेबाज बैटिंग करते थे, लेकिन मॉर्डन डे क्रिकेट में अब ये सोच है कि अगर खराब गेंद मिले तो ओवर कोई भी हो छक्का लगाने में बैट्समैन गुरेज नहीं करते और ऐसा देखने को भी मिल रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस लीग में पहले ओवर में सबसे ज्यादा बार छ्क्के लगाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज कौन-कौन हैं।

रोहित-यशस्वी टॉप पर, कोहली-गेल नंबर 2; IPL के पहले ओवर में सबसे ज्यादा बार छक्के लगाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज
रोहित-यशस्वी टॉप पर, कोहली-गेल नंबर 2; IPL के पहले ओवर में सबसे ज्यादा बार छक्के लगाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज

रोहित-यशस्वी पहले स्थान पर मौजूद

में अब तक पहले ओवर में सबसे ज्यादा बार छक्का लगाने का कमाल रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने किया है। इन दोनों ने ऐसा अब तक 13-13 बार किया है जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली, क्रिस गेल और वीरेंद्र सहवाग संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। कोहली, गेल और सहवाग ने इस लीग में पहले ओवर में 12-12 बार छक्के लगाए थे। इनमें से कोहली अभी भी खेल रहे हैं और उनके पास गेल और सहवाग से आगे निकले का चांस है।

आईपीएल के पहले ओवर में सबसे ज्यादा बार छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर सुनील नरेन हैं जिन्होंने 11 बार ऐसा कमाल किया है जबकि ब्रैंडन मैकुलम लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने इस लीग में पहले ओवर में 10 बार छक्का लगाने का कमाल किया है। शुभमन गिल और केएल राहुल इस सूची में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर मौजूद हैं जिन्होंने 9-9 बार ये उपलब्धि अपने नाम किया है जबकि छठे स्थान पर फिल साल्ट हैं जिन्होंने 8 बार ये कमाल किया है।

Khabar Monkey

के पहले ओवर में सबसे ज्यादा बार छक्के लगाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज

यशस्वी जयसवाल- 13 छक्के
रोहित शर्मा- 13 छक्के
विराट कोहली – 12 छक्के
क्रिस गेल – 12 छक्के
वीरेंद्र सहवाग – 12 छक्के
सुनील नरेन – 11 छक्के
ब्रेंडन मैकुलम – 10 छक्के
शुभमन गिल- 9 छक्के
केएल राहुल- 9 छक्के
फिल साल्ट – 8 छक्के

विराट कोहली नंबर 1, गंभीर से आगे रोहित शर्मा; IPL में सफल रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-4 बैटर

आईपीएल के सफल रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली पहले नंबर पर हैं जबकि इस सूची में रोहित शर्मा, शिखर धवन से पीछे चल रहे हैं।

Leave a Reply