EntertainmentViral

पराग त्यागी ने तोड़ी चुप्पी, काले जादू से शेफाली जरीवाला की मौत पर महीनों बाद दिया बड़ा बयान

27 जून 2025 को शेफाली जरीवाला इस दुनिया को छोड़कर चली गईं थी। जिसके बाद उनके पति पराग काफी अकेले पड़ गए थे। जिसके बाद उन्होंने खुद को मुश्किल से संभाला और काफी अरसे बाद उनकी मौत के कारणों पर बात की। उनकी मौत की वजह काला जादू होने पर महीनों बाद अब पराग ने जवाब दिया है। किसी भी तरह का कोई नाम लेने से एक्टर ने सावधानी बर्ती और कहा, ‘वो किसी का नाम नहीं ले रहे है लेकिन उस समय काफी कुछ चीजें अस्वाभाविक थी।’

पराग त्यागी ने तोड़ी चुप्पी, काले जादू से शेफाली जरीवाला की मौत पर महीनों बाद दिया बड़ा बयान
पराग त्यागी ने तोड़ी चुप्पी, काले जादू से शेफाली जरीवाला की मौत पर महीनों बाद दिया बड़ा बयान

मौत पर लगे कई कयास

साल 2025 में टीवी अभिनेत्री की अचानक मौत ने सभी को हैरान कर दिया था। कांटा लगा गाने से इंडस्ट्री में मशहूर होने वाली शेफाली बेहद खूबसूरत और फिटनेस पसंद अभिनेत्री थी। उनकी मौत के बारे में कई तरह के अनुमान लगाए गए।

कुछ लोग खूबसूरती के लिए लगाए जाने वाले इंजेक्शनों को उनकी मौत का जिम्मेदार बता रहे थे तो वहीं कुछ लोग काला जादू होने की अटकलें लगा रहे थे। अब फाइनली उनके पति पराग त्यागी ने आईएनएस से बातचीत के दौरान इन बातों पर कहा कि वह सब भगवान पर छोड़ चुके है।

शेफाली जरीवाला की मौत

‘वो किसी का नाम नहीं ले रहे है लेकिन उस समय काफी कुछ चीजें अस्वाभाविक थी। हम दोनों ही अपनी सेहत का अच्छे से ख्याल रखते थे। हम हर कुछ महीने में ब्लड टेस्ट और हेल्थ चेकअप कराते थे। मैं उस समय आध्यात्मिक रूप से काफी जुड़ा हुआ था और हनुमान जी की भक्ति में लीन था।’

पराग त्यागी का बयान

उन्होंने आगे कहा, ‘उस समय मुझे बहुत गहराई से महसूस हुआ कि कुछ ठीक नही है। हालांकि उस समय मैं ये समझ नहीं पाया लेकिन 2021 सा 2024 में मैने कई चीजों को ध्यान से समझना शुरू किया और उस दौरान लगा कि कुछ तो है जो अनरियल है। ‘

Khabar Monkey

पराग ने बताया कि ‘वह इसके लिए किसी को भी दोषी नहीं ठहराते लेकिन मैं भगवान, कर्म और समय पर भरोसा करता हूं। मेरा मानना है कि जब समय आएगा तो सच सबके सामने आ जाएगा। मैने सब भगवान पर छोड़ दिया है। ‘

पराग ने खुद को संभाला

शेफाली की मौत के बाद के कई इंटरव्यू आए जिनमें वह काफी भावुक होते दिखाई दिए। दोनों ने साल 2014 में एक-दूसरे से शादी की थी। अपने माता पिता की मंजूरी के साथ शादी से पहले दोनों लिव-इन-रिलेशन में भी रहे थे।

शेफाली जरीवाला बिग बॉस में भी नजर आईं थी और उनकी मौत के बाद बिग बॉस को भी मनहूस कहा जा रहा था इस बात का दावा करते हुए कि बिग बॉस में जाने वालों की मौत कम उम्र में हो जाती है। इस गिनती में लोग सिद्धार्थ शुक्ला, प्रत्यूशा बनर्जी का भी नाम ले रहे थे।

Leave a Reply