HealthViral

घर पर ऐसे बनाएं नीम का साबुन, स्किन से लेकर सफाई तक कई कामों में आएगा काम

नीम स्किन से लेकर दांतों, कीट-पतंगों को दूर रखने से लेकर घर में कई तरह के कामकाज में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एंटीफंगल (Antifungal) और एंटीबैक्टीरियल (Antibacterial) गुण होते हैं। इसकी पत्तियों और तेल में ऐसे गुण माने जाते हैं जो त्वचा की सफाई, बदबू कम करने और हल्की स्किन केयर में मदद कर सकते हैं। इसके औषधीय गुण बैक्‍टीरिया को मारते हैं। नीम का साबुन स्किन से लेकर सफाई तक कई कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे आप घर पर बड़ी आसानी से तैयार कर सकते हैं। आइए जानें इससे क्या-क्या कर सकते हैं और बनाने का तरीका।

घर पर ऐसे बनाएं नीम का साबुन, स्किन से लेकर सफाई तक कई कामों में आएगा काम
घर पर ऐसे बनाएं नीम का साबुन, स्किन से लेकर सफाई तक कई कामों में आएगा काम

घर पर नीम का साबुन बनाने का तरीका

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

1 कप ग्लिसरीन साबुन बेस
2 बड़े चम्मच नीम का पेस्ट या नीम पाउडर
1 छोटा चम्मच नीम का तेल
4-5 बूंद टी ट्री ऑयल (चाहें तो)
1 विटामिन E कैप्सूल
साबुन जमाने का मोल्ड
डबल बॉयलर या गर्म पानी वाला बर्तन

Khabar Monkey

बनाने का तरीका

सबसे पहले ताजी नीम की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। इसके बाद मिक्सर में हल्का पेस्ट बना लें। आप चाहें तो मार्केट में मिलने वाला नीम पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद उसमें ग्लिसरीन साबुन बेस को छोटे टुकड़ों में काट लें। अब डबल बॉयलर की मदद से इसे धीरे-धीरे पिघलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि आंच तेज न हो।

इसे लगातार चलाते रहें ताकि बेस जले नहीं। इसके बाद बाकी चीजें आपको मिलानी है। जब साबुन बेस पूरी तरह पिघल जाए, तो उसमें नीम पेस्ट, नीम का तेल मिलाएं। साथ में विटामिन E, टी ट्री ऑयल मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। फिर तैयार मिश्रण को साबुन वाले मोल्ड में डाल दें।

इसके बाद ऊपर दिख रहे एयर बबल हटाने के लिए हल्का टैप करें। इसे करीब 4-5 घंटे के लिए सामान्य तापमान पर छोड़ दें। पूरी तरह जमने के बाद साबुन मोल्ड से निकाल लें। अगर ज्यादा सख्त टेक्सचर चाहिए, तो कुछ देर फ्रिज में भी रख सकती हैं।

नीम साबुन का इस्तेमाल कहां और कैसे करें, आइए जानें

स्किन की सफाई में

हाथ-पैर साफ करने के लिए आप इसे यूज कर सकते हैं। धूल-मिट्टी और पसीने के बाद हाथ-पैर धोने के लिए यूज कर सकते हैं।
कुछ लोग चेहरे की अतिरिक्त ऑयल सफाई के लिए हल्के तौर पर इसका इस्तेमाल करते हैं। चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें।

गर्मियों में बॉडी क्लीनिंग

गर्मी और पसीने की वजह से आने वाली चिपचिपाहट कम करने के लिए नहाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। जिम या बाहर से आने के बाद बॉडी क्लीनिंग के लिए उपयोग किया जा सकता है।

पैरों की बदबू कम करने में

कुछ लोग फुट क्लीनिंग में भी नीम साबुन इस्तेमाल करते हैं। घर की किन चीजों में इस्तेमाल किया जा सकता है

मेकअप ब्रश या कंघी साफ करने में

मेकअप ब्रश या कंघी की साफ सफाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

छोटे कपड़े या रूमाल धोने में

हल्के हाथ से सफाई के लिए उपयोग कर सकते हैं। हाथ से धोने वाले छोटे कपड़े जैसे मोजे, रसोई के छोटे कपड़े, डस्टिंग कपड़े को आप नीब के साबुन से साफ कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है। इसलिए पहले हाथ के छोटे हिस्से पर टेस्ट करें। आंखों के पास इस्तेमाल न करें। नीम या टी ट्री ऑयल आंखों में जलन कर सकते हैं। ज्यादा मात्रा में डालने से त्वचा ड्राई लग सकती है। अगर जलन हो तो इस्तेमाल रोक दें। लालपन, खुजली महसूस हो तो तुरंत बंद करें।

Disclaimer: “यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य पेशेवर राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें।”

Leave a Reply