EntertainmentViral

19 साल पहले आई फिल्म, जिसमें थी सितारों की फौज, बॉक्स ऑफिस पर हुई थी नोटों की बारिश

बॉलीवुड फिल्ममेकर्स ने कुछ ऐसी भी फिल्में बनाई हैं, जिन्हें दर्शक बार-बार देखकर भी बोर नहीं होते। इन्हीं में से एक है 2007 में रिलीज हुई अनीस बज्मी की एक कल्ट क्लासिक, जिसमें सितारों का जमावड़ा था और बॉक्स ऑफिस पर इसने छप्परफाड़ कमाी की थी। फिल्म को रिलीज हुए 19 साल हो चुके हैं और आज भी ये अपने ह्यूमर और शानदार कॉमेडी के लिए जानी जाती है। यहां बात हो रही है 2007 में रिलीज हुई ‘वेलकम’ की, जो बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से एक है। इस कल्ट क्लासिक फिल्म के किरदार और डायलॉग दर्शकों की जुबान पर रहते हैं। साथ ही अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।

Khabar Monkey

19 साल पहले आई फिल्म, जिसमें थी सितारों की फौज, बॉक्स ऑफिस पर हुई थी नोटों की बारिश
19 साल पहले आई फिल्म, जिसमें थी सितारों की फौज, बॉक्स ऑफिस पर हुई थी नोटों की बारिश

वेलकम फिल्म की कास्ट

वेलकम में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे। इनके अलावा इस एक्शन-कॉमेडी में नाना पाटेकर डॉन उदय शेट्टी, अनिल कपूर ने मजनू भाई और फिरोज खान ने आरडीएक्स की भूमिका निभाई थी, जो आज भी चर्चा में रहते हैं। वहीं परेश रावल ने फिल्म में अक्षय कुमार के मामा की भूमिका से खूब वाहवाही बटोरी थी और दर्शकों को खूब हंसाया भी। फिल्म में मल्लिका शेरावत, राजपाल यादव, विजय राज, असरानी और मुशताक खान जैसे कलाकार भी थे, जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को खूब हंसाया। 

वेलकम की कहानी

‘वेलकम’ के स्टोरी प्लॉट की बात करें तो ये बेहद दिलचस्प है और आज के समय में भी दर्शकों को हंसाने का पूरा जोर रखती है। कहानी डॉ. घुंघरू (परेश रावल) से शुरू होती है, जो अपने भांजे राजीव (अक्षय कुमार) के लिए एक अच्छे और शरीफ खानदान की लड़की की तलाश में है। इसी बीच राजीव की मुलाकात संजना (कैटरीना कैफ) से होती है, जिसे वो पहली ही नजर में अपना दिल दे बैठता है। संजना भी राजीव को पसंद करने लगती है और दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब घुंघरू को पता चलता है कि संजना, अंडरवर्ल्ड डॉन उदय शेट्टी (नाना पाटेकर) की बहन है। इसके बाद कहानी में हर पल एक नया ट्विस्ट, नया टर्न आता है, जो इसकी यूएसपी है और फिल्म का क्लाइमैक्स तो ऐसा है कि हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर दे।

बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म

ये फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग की थी। इस मल्टी स्टारर फिल्म को बनाने में मेकर्स ने करीब 32 करोड़ खर्च किए थे और वर्ल्डवाइड इसने 118 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। यही नहीं, वेलकम 2007 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी थी। कम ही लोग जानते हैं कि जब फिरोज खान इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, वो कैंसर से जूझ रहे थे। लेकिन, स्क्रीन पर वह कहीं भी कमजोर नहीं लगे। फिल्म में उनका डायलॉग ‘अभी हम जिंदा हैं’ भी काफी पॉपुलर हुआ था।

ः 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply