गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
भारत-मॉरीशस के बीच बड़ी Fuel डील! पेट्रोल-डीजल-ATF सप्लाई करेगा देश​ | श्रीलंका को 165 रनों से हराने के साथ ही भारत का WTC फाइनल खेलना हुआ तय, टॉप 2 पर इन टीमों ने बनाई जगह​ | तीखा खाना सिर्फ स्वाद नहीं बढ़ाता, सेहत पर भी डाल सकता है बुरा असर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

घर में इंग्लैंड को हराना आसान नहीं! वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया को करना होगा बड़ा कारनामा​

आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना मेजबान इंग्लैंड से होगा। सातवीं बार खिताब जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के घरेलू अजेय रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रचना होगा। T20 WC 2026 final: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। 5 जुलाई को क्रिकेट […]

आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना मेजबान इंग्लैंड से होगा। सातवीं बार खिताब जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के घरेलू अजेय रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रचना होगा।

T20 WC 2026 final: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। 5 जुलाई को क्रिकेट के ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और बिना कोई मैच गंवाए फाइनल तक का सफर तय किया है।

ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर फाइनल का टिकट कटाया, जबकि मेजबान इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अब दोनों में से किसी एक टीम का विजयी अभियान थमेगा। हालांकि सातवीं बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को इस बार इंग्लैंड के घर में इतिहास बदलना होगा।

T20 WC 2026: घर में टी20 वर्ल्ड कप में अजेय है इंग्लैंड

इंग्लैंड की महिला टीम का घरेलू टी20 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। साल 2009 से लेकर 2026 के सेमीफाइनल तक टीम ने अपने घर में खेले सभी 11 मुकाबलों में जीत दर्ज की है और एक भी मैच नहीं गंवाया। ऐसे में लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती इंग्लैंड के इस अजेय रिकॉर्ड को तोड़ने की होगी। अगर ऑस्ट्रेलिया ट्रॉफी अपने नाम करना चाहती है तो उसे मेजबान टीम के इस मजबूत किले को ढहाना होगा।

T20 WC 2026: फाइनल खेलने के मामले में ऑस्ट्रेलिया आगे

ऑस्ट्रेलिया की टीम आठवीं बार वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने उतरेगी, जबकि इंग्लैंड पांचवीं बार खिताबी मुकाबले का हिस्सा बनेगा। ऑस्ट्रेलिया अब तक रिकॉर्ड छह बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बन चुकी है और सिर्फ 2016 के फाइनल में उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ हार मिली थी। दूसरी ओर इंग्लैंड 2009 के बाद दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने की कोशिश करेगी, जिससे यह मुकाबला और भी रोमांचक बन गया है।

T20 WC 2026: हेड टू हेड रिकॉर्ड में कांटे की टक्कर

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 45 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 22 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड के नाम 20 जीत दर्ज हैं। दो मुकाबले टाई रहे और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। आंकड़े साफ बताते हैं कि दोनों टीमों के बीच हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। ऐसे में लॉर्ड्स में होने वाला यह फाइनल भी बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

किसके सिर सजेगा वर्ल्ड कप का ताज?

एक तरफ ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड सातवीं बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतकर अपना दबदबा कायम रखना चाहेगा, तो दूसरी ओर इंग्लैंड घरेलू मैदान पर अपने अजेय रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का सपना पूरा करना चाहेगा। दोनों टीमें पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही हैं, इसलिए फाइनल में क्रिकेट प्रशंसकों को एक हाईवोल्टेज और यादगार मुकाबला देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY