Viral

48 घंटे में दूसरी बार बढ़े गैस के दाम, दिल्ली-NCR में आज से और महंगी हुई CNG

Delhi CNG Rate Hike: दिल्ली वालों को फिर से झटका लगा है. 48 घंटों में दूसरी बार सीएनजी के रेट में बढ़ोतरी की गई है. वैश्विक ऊर्जा संकट का हवाला देते हुए सीएनजी के रेट दो दिन में दूसरी बार बढ़ा दिए गए हैं. 17 मई को फिर से CNG के दाम में 1 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए हैं. सीएनजी की कीमत आज से दिल्ली में 79.09 रुपये से बढ़कर 80.09 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है. इसी तरह से दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम हर जगह सीएनजी के रेट बढ़ा दिए गए हैं. कानपुर, हमीरपुर, फतेहपुर में तो सीएनजी के रेट 91.42 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है .

48 घंटे में दूसरी बार बढ़े गैस के दाम, दिल्ली-NCR में आज से और महंगी हुई CNG
48 घंटे में दूसरी बार बढ़े गैस के दाम, दिल्ली-NCR में आज से और महंगी हुई CNG

सीएनजी के फिर से बढ़े दाम
दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत में दो दिन में दूसरी बार बढ़ोतरी कर दी गई है. पेट्रोल-डीजल महंगाहोने के बाद सीएनजी के पहले 15 मई को 2 रुपये बढ़ाए गए, फिर आज 17 मई को 1 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई. जिसके बाद दिल्ली में आज से सीएनजी के रेट 80.09 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं. वैश्विक गैस कीमतों में उछाल और सप्लाई संकट की वजह से कंपनियों ने सीएनजी गैस के दाम बढ़ाए हैं. गैस के दाम में बढ़ोतरी से आम जनता की मुश्किलें बढ़ेंगी.

15 मई को 2 रुपये बढ़े थे दाम
इससे पहले 15 मई को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो की बढो़तरी कर दी गई थी. 15 मई को सुबह 6 बजे से दिल्ली में 1 किलो सीएनसी गैस का रेट 79.09 रुपये पर पहुंच गया था. 15 मई को सीएनजी के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ाए गए थे. तेल कंपनियों पर बढ़ते दाम के चलते दाम बढ़ाना कंपनियों की मजबूरी बन गई है. इंपोर्ट के बढ़ते खर्च, शिपिंग कॉस्ट और कच्चे तेल और LNG की बढ़ती कीमत के चलते गैस और तेल के दाम बढ़ गए हैं. भारत अपनी जरूरत की 50% से ज्यादा प्राकृतिक गैस आयात करता है. ईरान युद्ध और होर्मुज का रास्ता बंद होने की वजह से गैस सप्लाई में बाधा आ रही है. मांग बढ़ रही है और सप्लाई घटने से कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. दिल्ली-एनसीआर में गैस सप्लाई करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) का कहना बै कि बढ़ी हुई लागत को लंबे समय तक कंपनी खुद वहन नहीं कर सकती है, इसलिए मजबूरी में उन्हें ये बोझ ग्राहकों पर डालना पड़ा है.

Khabar Monkey

17 मई से CNG की कीमत
दिल्ली 80.09 रुपये/ Kg
नोएडा 88.70 रुपये/ Kg
गाजियाबाद 88.70 रुपये/ Kg
गौतमबुद्ध नगर 88.70 रुपये/ Kg
ग्रेटर नोएडा 88.70 रुपये/ Kg
हापुड़ 89.70 रुपये/ Kg
अजमेर 89.44 रुपये/ Kg
कैथल 85.43 रुपये/ Kg
गुरुग्राम 85.12 रुपये/ Kg
मेरठ 88.58 रुपये/ Kg
करनाल 84.43 रुपये/ Kg
मुजफ्फरनगर 88.58 रुपये/ Kg
हापुड़ 89.70 रुपये/ Kg
पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी

वैश्विक संकट के बीच भारतीय तेल कंपनियों को पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी करनी पड़ी है. 15 मई को पेट्रोल डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है. बता दें कि कच्चे तेल की कीमत दो महीनों में 70 से 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है. आज ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुक है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और सप्लाई संकट की वजह से भारत ऊप्जा संकट का सामना कर रहा है.

Leave a Reply