HealthViral

How to Make Bread Without Oven: बिना ओवन घर पर बनाएं सॉफ्ट ब्रेड, नोट कर लें ये खास रेसिपी

ब्रेड दुनियाभर के लोगों के खाने का एक अहम हिस्सा है.भारतीय भी इसे ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग ब्रेड को मार्केट से ही खरीदते हैं. कई बार मिलावट और हाइजीन की लिहाज से ये सेहत के लिए सही नहीं रहती है. आप घर पर ही मुलायम ब्रेड बनाकर तैयार कर सकते हैं और इसके लिए आपको ओवन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. ब्रेड को घर पर बनाना भी बहुत आसान है. फ्रेश ब्रेड खाने में इतनी टेस्टी लगती है कि आप एक बार इसे बनाने के बाद अगली बार बाजार से नहीं खरीदेंगे.

How to Make Bread Without Oven: बिना ओवन घर पर बनाएं सॉफ्ट ब्रेड, नोट कर लें ये खास रेसिपी
How to Make Bread Without Oven: बिना ओवन घर पर बनाएं सॉफ्ट ब्रेड, नोट कर लें ये खास रेसिपी

ब्रेड कुछ लोगों के डेली रूटीन के खाने का हिस्सा होती है, लोग मिड स्नैक्स से लेकर ब्रेकफास्ट में तक इसे खाना पसंद करते हैं. ऐसे में आप बाहर से इसे खरीदने की बजाय अगर ताजा घर में बनाएंगे तो स्वाद के साथ ही ये आपकी सेहत के लिए भी सही है. अगर आपके घर में ओवन नहीं है फिर भी आप ब्रेड बना सकते हैं. चलिए जान लेते हैं कैसे.

Khabar Monkey

आटा गूंथने का भी नहीं झंझट

सॉफ्ट ब्रेड बनाने के लिए आपको आटा गूंथने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और न ही इसमें यीस्ट के इस्तेमाल की जरूरत पड़ेगी. आप इस ब्रेड को कड़ाही में बनाकर तैयार कर सकते हैं. तो चलिए देख लेते हैं ब्रेड बनाने की स्टेप बाय स्टेप रेसिपी.

घर पर बिना ओवन के बनाएं सॉफ्ट ब्रेड

ब्रेड बनाने के इनग्रेडिएंट्स

आपको चाहिए होगा 1 कप दूध, 1 चम्मच विनेगर, 2 चम्मच पाउडर शुगर, 2 कप मैदा, आधा चम्मच बेकिंग पाउडर, 1 चम्मच नमक, 2 चम्मच तेल, आधा कप दही, आधा चम्मच मिल्क पाउडर.

ब्रेड बनाने की रेसिपी

  1. गरम दूध में 1 छोटा चम्मच विनेगर डालें और फिर इसे मिक्स करके 5 मिनट के लिए एक तरफ रख दें.
  2. 5 मिनट बाद दूध हल्का फट जाएगी. अब इसी बाउल में आप ऑयल, दही और चीनी. इन सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लेंगे.
  3. अब एक बड़े बाउल में आप मैदा के साथ ही बेकिंग पाउडर, मिल्क पाउडर और थोड़ा सा नमक डालकर छान लें.
  4. इस सूखे मिश्रण को आप दूध वाले मिक्सचर में डालकर अच्छी तरह से कलछी से मिला लें.
  5. अगर आपको मिश्रण थोड़ा टाइट लग रहा हो तो कंसिस्टेंसी सही करने के लिए थोड़ा दूध डालें. इसका एक क्रीमी टेक्सचर बनाना है.
  6. तैयार किए गए मिश्रण में आप एक पैकेट इनो एड करें. इसी से ब्रेड को फुलाने में मदद मिलेगी.
  7. अब तैयार किए गए इस बैटर को मोल्ड में डाल दें और हल्का सा टेबल पर टैप कर लें, चाहे तो ऊपर से कुछ तिल, फ्लैक्स सीड डाल सकते हैं.
  8. कड़ाही में थोड़ा नमक डालें. उसके ऊपर स्टैंड रखें और फिर तैयार किया गया बैटर का मोल्ड रख दें.
  9. इसे आपको ढककर मीडियम प्लेम पर कम से कम 50 मिनट के लिए बेक करना है.
  10. जब आपकी ब्रेड बेक हो जाए तो ऊपर से हल्का सा बटर ग्रीस कर दें और 10 से 15 मिनट ठंडा करने के बाद डीमोल्ड कर लें.

नोट करें बोनस टिप्स

ब्रेड को बनाने के लिए आप मैदा की बजाय गेहूं या फिर मल्टी ग्रेन का यूज भी कर सकते हैं. इसमें आप अपनी मनपसंद के कोई भी सीड्स और नट्स एड करें, जिससे एक क्रंच आएगा और पोषण भी बढ़ेगा. ब्रेड परफेक्ट बने इसके लिए आपको सभी चीजों को सही से नापकर ही डालना चाहिए. ब्रेड को बेक करने के दौरान इसे अच्छे से ढकना चाहिए और ठंडा करने के प्रोसेस में भी इसे ढक दें. इससे इसकी ऊपरी परत सख्त नहीं होती है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply