Viral

बरेली: एक ही परिवार के 4 लोगों पर तेजाब से हमला, सोते समय घर में घुसा था आरोपी; जांच में जुटी पुलिस

बरेली: जिले के शेरगढ़ इलाके में शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक महिला, उसका पति और उनके दो बच्चों पर एक शख्स ने तेजाब से हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के चार सदस्य बुरी तरह से झुलस गए। पुलिस के अनुसार गर्मी के कारण परिवार के लोग अपने घर के बरामदे में सो रहे था। इसी दौरान आरोपी घर की छत के रास्ते अंदर घुस आया और मच्छरदानी के ऊपर से परिवार पर तेजाब फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

बरेली: एक ही परिवार के 4 लोगों पर तेजाब से हमला, सोते समय घर में घुसा था आरोपी; जांच में जुटी पुलिस
बरेली: एक ही परिवार के 4 लोगों पर तेजाब से हमला, सोते समय घर में घुसा था आरोपी; जांच में जुटी पुलिस

घर में घुसकर घटना को दिया अंजाम

मीरगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा, “शेरगढ़ पुलिस को सुबह करीब 6 बजे सूचना मिली कि एक परिवार के चार सदस्यों पर कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने से वे झुलस गए हैं।”  प्रारंभिक जांच में आरोपी की पहचान उमेश कश्यप के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले से शादीशुदा है, लेकिन वह लक्ष्मी देवी नामक महिला से शादी करना चाहता था। महिला द्वारा उसके प्रस्ताव को ठुकराए जाने के बाद वह नाराज चल रहा था। पुलिस का कहना है कि इसी रंजिश में आरोपी ने महिला और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। अधिकारियों के अनुसार उसने परिवार पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका, जिसकी छींटों से परिवार के चारों सदस्य झुलस गए।

चारों घायलों का इलाज जारी

घटना के बाद घायलों को तुरंत शेरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनमें से एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में इस घटना के बाद दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Khabar Monkey

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply