Monday, February 23, 2026
Viral

सिल्क साड़ी को चमकदार रखने के लिए अपनाएं ये कमाल के टिप्स, जानें रखरखाव के टिप्स!

सिल्क साड़ी को चमकदार रखने के लिए अपनाएं ये कमाल के टिप्स, जानें रखरखाव के टिप्स!

Silk Sarees Take Care Tips: साड़ी पहनना महिलाओं को खूब पसंद होता है. फंक्शन या फिर शादी-ब्याह में जाने के लिए अधिकतर महिलाएं सिल्क की साड़ियों को पहनना काफी ज्यादा पसंद करती हैं.आपको बता दें इसको पहनना थोड़ा सा मुश्किल होता है लेकिन पहनने के बाद आपकी खूबसूरती में काफी ज्यादा चार-चांद लग जाते हैं. कई बार छोटी-छोटी गलतियों की वजह से आपकी सिल्क साड़ी काफी हद तक खराब हो जाती है. अगर आप 10 साल बाद भी चमक को बरकरार रखना चाहते हैं, तो आपको खास टिप्स के बारे में बताते हैं. आइए देखिए.

सिल्क साड़ी का रख-रखाव कैसे करें?

1. बाकी कपड़ों से अलग

अगर आप सिल्क साड़ियों को हमेशा चमकदार बनाएं रखना चाहते हैं, तो आप बाकी कपड़ों से इसको अलग रखना चाहिए. आपको इसको बाकी कपड़ों के साथ ना धोना चाहिए और ना ही इसको बाकी कपड़ों के साथ तय लगाकर रखना चाहिए.

2. समय-समय पर हवा और धूप दिखाएं

आपको बता दें अधिक समय तक के लिए आपको कभी भी सिल्क साड़ी को अंदर नहीं रखना चाहिए इसको आपको समय-समय पर हवा और धूप दिखाते रहना चाहिए, जिससे आपकी साड़ी की चमक बनी रहे.

3. कपूर का यूज करें

अगर आप अपनी साड़ी को हमेशा सुरक्षित और नमी से दूर रखना चाहते हैं,तो आपको कपूर को अलमारी में रख देना चाहिए.ऐसा करने से साड़ी में कीड़े लगने का खतरा कम हो जाता है. कपूर आपकी साड़ियों में खुशबू को भर देना का भी काम करता है. इसको आपको जरूर फॉलो करना चाहिए.

4. हैंगर में लटकाने से बचें

आपको बता दें सिल्क की साड़ियों को कभी भी आपको हैंगर में नहीं डालना चाहिए. आपको कोशिश करनी चाहिए इसको आपको ऐसी तय करके रख देनी चाहिए. अगर आप सिल्क की साड़ी को हैंगर में डालते हैं, तो फटने का डर बना रहेगा इसलिए आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए.

Leave a Reply