घर को व्यवस्थित रखने के लिए लोग अक्सर अलमारी के ऊपर कई चीजें रख देते हैं। वास्तु के अनुसार यह आदत घर की ऊर्जा और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर डाल सकती है। माना जाता है कि अलमारी के ऊपर रखा कबाड़ मानसिक तनाव, करियर में रुकावट और पैसों की तंगी की वजह बन सकता है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते कुछ चीजों को वहां से हटा दिया जाए। इन्हीं चीजों के बारे में आपको बताने रहे हैं।

भारी सामान बढ़ा सकता है तनाव
वास्तु मान्यताओं के अनुसार अलमारी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भारी या बिखरा सामान रखना मानसिक दबाव का कारण बन सकता है। इससे घर के लोगों में चिड़चिड़ापन, थकान और तनाव बढ़ने की संभावना रहती है। कई बार यह स्थिति निर्णय लेने की क्षमता और कामकाज पर भी असर डालती है।
Khabar Monkey
धूल और जाले माने जाते हैं अशुभ
अगर अलमारी के ऊपर लंबे समय तक धूल, मकड़ी के जाले या खाली बॉक्स जमा रहते हैं, तो इसे नकारात्मक ऊर्जा का संकेत माना जाता है। वास्तु के अनुसार इससे घर का माहौल प्रभावित हो सकता है और परिवार में बेवजह तनाव की स्थिति बनने लगती है।
दिशा का रखें खास ध्यान
वास्तु में दिशाओं को बहुत महत्व दिया गया है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखी अलमारी पर सीमित सामान रखा जा सकता है, लेकिन उसे व्यवस्थित रखना जरूरी माना जाता है। वहीं, उत्तर-पूर्व दिशा को बेहद शुभ माना गया है, इसलिए इस दिशा की अलमारी के ऊपर ज्यादा सामान रखने से बचना चाहिए।
पुराने सामान तुरंत हटाएं
पुराने अखबार, खराब घड़ी, बंद इलेक्ट्रॉनिक्स या टूटे सामान अलमारी के ऊपर रखना शुभ नहीं माना जाता। माना जाता है कि इससे करियर में रुकावट और आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। वहीं, पुराने जूते-चप्पल या टूटी क्रॉकरी घर की सुख-शांति पर भी असर डाल सकती है।
अपनाएं ये आसान उपाय
अगर जगह की कमी की वजह से सामान रखना जरूरी हो, तो उसे ढके हुए बॉक्स या जूट बैग में रखें। अलमारी के ऊपर नियमित सफाई करें और वहां हल्की सुगंध या मोर पंख रखें। इन उपायों को करने से घर में सकारात्मकता बनी रहते है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
आदत है बदल डालो: बिस्तर पर खाना खाने की आदत सब कुछ कर देती है खराब, बनती है ग्रह दोष और बड़ी मुसीबतों का कारण





