SportsViral

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, टीम में हुए 5 बड़े बदलाव, इन युवा खिलाड़ियों की खुली किस्मत

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 58वां मैच आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच धर्मशाला में खेला जाना है. इस मैच से पहले ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम आईपीएल 2026 से अधिकारिक रूप से बाहर हो चुकी है, वहीं पंजाब किंग्स की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. ऐसे में अगर आज का मैच पंजाब किंग्स हारती है, तो उसकी मुसीबत बढ़ सकती है.

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, टीम में हुए 5 बड़े बदलाव, इन युवा खिलाड़ियों की खुली किस्मत
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, टीम में हुए 5 बड़े बदलाव, इन युवा खिलाड़ियों की खुली किस्मत

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम आज के मैच में कुछ बड़े बदलाव के साथ उतरने वाली है. टीम की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथो में है, वहीं हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव टीम का हिस्सा नही हैं.

Mumbai Indians ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या चोट की वजह से आज भी प्लेइंग 11 का हिस्सा नही हैं, वहीं सूर्यकुमार यादव परिवारिक कारणों की वजह से आज के मैच में हिस्सा नही ले रहे हैं. इसी वजह से आज जसप्रीत बुमराह टीम की कप्तानी कर रहे हैं. टॉस जीतने के बाद जसप्रीत बुमराह ने कहा कि

“हमने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. हमने पिछला मैच देखा और हमें लगा कि शायद ठंड बढ़ने से विकेट बेहतर हो जाएगा. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एमआई का कप्तान बनने से पहले टेस्ट कप्तान बनूंगा (मुस्कुराते हुए). हमारे पास तीन मैच बचे हैं और हम उनका पूरा आनंद लेना चाहते हैं और शायद कुछ टीमों को चौंकाना भी चाहते हैं. सूर्या निजी कारणों से यहां नहीं हैं और अल्लाह भी नहीं हैं.”

श्रेयस अय्यर ने 4 हार के बाद किया टीम में बड़े बदलाव

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के दौरान अपनी टीम में हुए बदलाव को लेकर बात करते हुए कहा कि

“हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. विकेट थोड़ा सूखा लग रहा है. अभी पता नहीं पिच कैसी रहेगी, इसलिए सकारात्मक सोच रहे हैं. हमें इस बारे में सोचना बंद कर देना चाहिए कि क्या गलत हुआ है. हमें अपनी अच्छी फॉर्म और सकारात्मक मानसिकता पर ध्यान देना होगा. हरप्रीत बरार्र, जेवियर बार्टलेट और अजमतुल्लाह उमरज़ई आज के मैच का हिस्सा हैं.”

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स दोनों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रघु शर्मा.

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

Khabar Monkey

 

Leave a Reply