शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​ | Moradabad News: ‘ताऊ मैं मरने जा रहा हूं’… सुसाइड मैसेज भेजकर युवती संग रामगंगा में कूदा युवक, रेस्क्यू जारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नागिन का इंतकाम! दिन में सपोले को मारा, रात में 5वीं के छात्र को डसकर ले ली जान​

Naagin Ka Intkaam: बॉलीवुड फिल्मों में आपने अक्सर ‘नागनागिन’ के इंतकाम की कहानियां देखी और सुनी होंगी. लेकिन क्या असल जिंदगी में भी सांप अपने मरे हुए बच्चे का बदला लेते हैं? उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने लोगों के जेहन में […]

Naagin Ka Intkaam: बॉलीवुड फिल्मों में आपने अक्सर ‘नागनागिन’ के इंतकाम की कहानियां देखी और सुनी होंगी. लेकिन क्या असल जिंदगी में भी सांप अपने मरे हुए बच्चे का बदला लेते हैं? उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने लोगों के जेहन में फिल्मों वाली उस दहशत को हकीकत में तब्दील कर दिया है. यहां एक 9 साल के बच्चे की सांप के डसने से मौत हो गई. इलाके में चर्चा है कि नागिन ने अपने बच्चे की मौत का बदला लिया है.

यह दिल दहला देने वाली घटना बागपत जिले की कांशीराम कॉलोनी की है. कॉलोनी निवासी शबनम का 9 वर्षीय बेटा अयान कक्षा पांच का छात्र था. परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम अयान कॉलोनी के मैदान में खेल रहा था. इसी दौरान वहां एक सांप का बच्चा निकल आया, जिसे अयान ने मार दिया था.

रात में पूरा किया इंतकाम
शुक्रवार रात अयान अपने घर में सो रहा था. तभी देर रात अचानक उसे एक सांप ने डस लिया. अयान की चीख सुनकर जब परिवार वालों की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि एक सांप तेजी से नाली के रास्ते बाहर की तरफ भाग रहा है. आननफानन में बदहवास परिजन अयान को लेकर अस्पताल दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद मासूम अयान को मृत घोषित कर दिया.

इत्तेफाक या इंतकाम?
शनिवार को नम आंखों और गमगीन माहौल के बीच परिजनों ने अयान के शव को सुपुर्दएखाक कर दिया. इस घटना के बाद से पूरी कॉलोनी में मातम और दहशत का माहौल है. लोग इसे सीधे तौर पर ‘नागिन का बदला’ मान रहे हैं.

विज्ञान और हकीकत
फिल्मों में भले ही सांपों के बदले की कहानियां आम हों, लेकिन जीव विज्ञान के अनुसार सांपों में ‘बदला’ लेने जैसी कोई याददाश्त या भावना नहीं होती. अयान की मौत एक बेहद दुखद घटना है, जो संभवतः एक भयानक इत्तेफाक हो सकता है. बारिश के मौसम में जिस जगह सांप के बच्चे निकलते हैं, वहां अक्सर बड़े सांपों का भी डेरा होता है.

झाड़ू में छिपकर बैठा था काल, महिला को डसा
वहीं, सांप के डसने का एक दूसरा मामला यूपी के ही संभल जिले से सामने आया है. थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गुमथल में शुक्रवार सुबह एक महिला बालबाल बच गई. गांव की रहने वाली सोनी सुबह करीब पांच बजे सोकर उठी थी. वह घर में साफसफाई करने के लिए जैसे ही कोने में रखी झाड़ू उठाने गई, झाड़ू के अंदर घात लगाए बैठे एक सांप ने उसे डस लिया.

महिला की चीख सुनकर परिजन तुरंत वहां पहुंचे और बिना कोई देरी किए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चन्दौसी लेकर गए. गनीमत यह रही कि महिला को समय रहते सही इलाज मिल गया. डॉक्टरों द्वारा किए गए उपचार के बाद महिला की हालत सामान्य हो गई, जिसके बाद उसे सुरक्षित घर भेज दिया गया.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY