दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की आज सुबह मौत हो गई। उनकी मौत की जांच की जा रही है, प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं और अब विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच, अपर्णा और प्रतीक की बेटियो ने जब पिता का शव देखा तो फफक पड़ीं। मां अपर्णा यादव ने अपनी बेटियों को संभाला। बेटियों को रोता देख वहां पास खड़े लोगों की भी आंखें नम हो गईं।

प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
प्रतीक यादव की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म बताया गया है। ये वो कंडीशन होती है जिसमें फेफड़ों की नस में खून का बड़ा थक्का बनने से हार्ट काम करना बंद कर देता है। इसकी पुष्टि के लिए हार्ट और विसरा के नमूने जांच के लिए सुरक्षित रखे गए हैं और केमिकल एनालिसिस जारी है। प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुराने चोट के निशान भी पाए गए हैं। उनकी बाएं पैर के अंगूठे का नाखून नीला पड़ गया था। प्रतीक यादव के विसरा को भी केमिकल जांच के लिए भेजा गया है ताकि किसी जहर या अन्य रसायनों की पुष्टि हो सके।
Khabar Monkey
कल होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार
प्रतीक यादव का बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से 38 वर्ष की उम्र में अस्पताल ले जाने के क्रम में निधन हो गया। डॉक्टरों के अनुसार, प्रतीक पहले से कई तरह की बीमारियों से पीड़ित थे। डॉक्टरों के मुताबिक, प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हृदय गति रुकने से उनकी मौत की पुष्टि हुई है। अब विसरा रिपोर्ट के आने का इंतजार है, जिससे मौत की आखिरी और पुख्ता वजह साफ हो पाएगी और मौत की वजहों का खुलासा होगा। प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार कल दोपहर 12 बजे के बाद भैंसाकुंड पर होगा।





