Viral

केरल में CM चेहरे पर सस्पेंस हुआ खत्म, कल मिलेगा राज्य को नया मुख्यमंत्री…

केरल में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कांग्रेस का लंबा मंथन अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि सभी बैठकों और चर्चाओं के बाद फैसला लगभग तय हो चुका है। नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कल की जाएगी।

Khabar Monkey

केरल में CM चेहरे पर सस्पेंस हुआ खत्म, कल मिलेगा राज्य को नया मुख्यमंत्री…
केरल में CM चेहरे पर सस्पेंस हुआ खत्म, कल मिलेगा राज्य को नया मुख्यमंत्री…

तीन बड़े नेताओं के नाम चर्चा में

मुख्यमंत्री पद की रेस में रमेश चेन्निथला, वीडी सतीशन और केसी वेणुगोपाल सबसे आगे बताए जा रहे हैं। पार्टी नेतृत्व इन नामों पर लगातार मंथन कर रहा है ताकि ऐसा चेहरा चुना जाए जो संगठन और सरकार दोनों को मजबूत तरीके से संभाल सके।

राहुल गांधी ने नेताओं से ली राय

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने केरल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से अलग-अलग बातचीत की है। पार्टी इस बात को लेकर सतर्क है कि मुख्यमंत्री चयन के बाद किसी तरह की नाराजगी सामने न आए।

दिल्ली में लगातार चली बैठकें

दिल्ली में पिछले दो दिनों से कांग्रेस नेतृत्व की लगातार बैठकें हो रही थीं। नेताओं ने राज्य के राजनीतिक माहौल और जनता की अपेक्षाओं पर चर्चा की। पार्टी अब अंतिम सहमति बनने के बाद नाम के ऐलान की तैयारी में है।

यूडीएफ को मिला प्रचंड बहुमत

140 सीटों वाली केरल विधानसभा में यूडीएफ ने 102 सीटें जीतकर बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। चुनाव नतीजों के बाद से ही मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सियासी हलचल तेज बनी हुई थी।

Leave a Reply