अहमदाबाद: भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था और तकनीकी ढांचे को वैश्विक मजबूती देने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया है। उबर (Uber) के सीईओ दारा खोसरोशाही ने आज सुबह अहमदाबाद में अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी से मुलाकात किया। इस उच्चस्तरीय बैठक में दोनों दिग्गजों ने अपनी मौजूदा साझेदारी को और विस्तार देने और भारत को एक अग्रणी ‘इनोवेशन हब’ बनाने पर सहमति जताई।

भारत में उबर का पहला डेटा सेंटर
इस मुलाकात के बाद उबर के सीईओ ने घोषणा की कि कंपनी अदाणी ग्रुप के सहयोग से भारत में अपना पहला डेटा सेंटर (Data Center) स्थापित कर रही है। यह निवेश न केवल उबर के लिए बल्कि भारतीय टेक इंडस्ट्री के लिए भी गेम-चेंजर साबित होगा।
Khabar Monkey
लक्ष्य
अपनी आधुनिक तकनीक (Tech) को टेस्ट और डिप्लॉय करने के लिए एक मजबूत बेस तैयार करना। यह डेटा सेंटर इस साल के आखिर तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा।
‘भारत से दुनिया के लिए’ विजन
दारा खोसरोशाही ने भारत की बढ़ती क्षमता पर भरोसा जताते हुए कहा कि देश अब उबर के लिए एक लीडिंग इनोवेशन हब के रूप में तेजी से उभर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अदाणी ग्रुप के साथ यह इन्वेस्टमेंट कंपनी को बड़े पैमाने पर समाधान तैयार करने में मदद करेगा, जिसका लाभ न केवल भारत को बल्कि पूरी दुनिया को मिलेगा।
अदाणी ग्रुप की बढ़ती डिजिटल उपस्थिति
अदाणी ग्रुप के लिए यह साझेदारी उनके डेटा सेंटर और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में बढ़ते वर्चस्व को दर्शाती है। गौतम अदाणी ने भी इस मुलाकात को फलदायी बताया और कहा कि यह साझेदारी भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता और ग्लोबल कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई प्रदान करेगी।





