अक्सर लोग चेहरे, हाथ और बालों की सफाई पर तो खूब ध्यान देते हैं, लेकिन शरीर का एक हिस्सा ऐसा भी है जिसे ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं और वो हिस्सा है पैरों के नाखून. जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि पैर के नाखूनों में टॉयलेट सीट से भी हजारों गुना ज्यादा कीटाणु छिपे हो सकते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक जूते-मोजों में लंबे समय तक बंद रहने, पसीना आने और ठीक से सफाई न करने की वजह से नाखूनों में बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपने लगते हैं.
Khabar Monkey

यही कारण है कि पैर के नाखून कई बार इंफेक्शन, बदबू और स्किन समस्याओं का कारण बन जाते हैं. अगर समय रहते इनकी सही तरीके से देखभाल न की जाए, तो ये छोटे-से दिखने वाले कीटाणु बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं.चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं कि पैरों के नाखून सेहत के लिए कितने खतरनाक है और इनकी सफाई कैसे कर सकते हैं.
पैरों के नाखून में टॉयलेट सीट से भी ज्यादा कीटाणु
रिसर्च और हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, पैरों के नाखून वो हिस्सा होते हैं जिन्हें अमूमन लोग नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन पैरों के नाखून में सबसे ज्यादा बैक्टीरिया पनपनते हैं. के अनुसार लंबे और गंदे नाखूनों के नीचे काफी मात्रा में जर्म्स और बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं, जो संक्रमण फैलाने का कारण बनते हैं.दरअसल, ज्यादातर समय जूते और मोजों में बंद रहते हैं, जहां पसीना और नमी बनी रहती है. यह माहौल कीटाणुओं को तेजी से बढ़ने का मौका देता है. अगर नाखूनों की नियमित सफाई न की जाए, तो उनमें गंदगी, डेड स्किन और बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं, जो कई बार टॉयलेट सीट पर पाए जाने वाले कीटाणुओं से भी ज्यादा हो सकते हैं.
बच्चों के नाखून में भी पनपते हैं कीटाणु
डॉक्टर इमरान पटेल भी बताते हैं कि बच्चों के नाखूनों की नियमित सफाई करनी चाहिए. डॉक्टर के कहते हैं कि बच्चों के नाखूनों में भी जो कीटाणु रहते हैं वो टॉयलेट सीट से भी ज्यादा होते हैं. स्टडी बताती है कि अगर टॉयलेट सीट पर 50 कीटाणु हैं तो गंदे नाखून के अंदर 3000 हजार से भी ज्यादा कीटाणु होते हैं. ऐसे में ऐसे हाथ जब बच्चा मुंह में डालता है तो उसे कई तरह के इंफेक्शन का खतरा रहता है. ऐसे में आपको हफ्ते में बच्चे के नाखून काटे और उनकी सफाई करें.
View this post on Instagram
कैसे करें पैरों के नाखूनों की सफाई
वहीं, पैरों के नाखून की सफाई के लिए सिर्फ उन्हें काटना ही काफी नहीं है. बल्कि अंदर से सफाई भी जरूरी है. इसके लिए आप पैरों को गुनगुने पानी में डालकर कुछ देर बैठ जाएं और फिर साफ पानी से धो लें. इसके अलावा नाखूनों के अंदर जमी गंदगी को हटाने के लिए नेल ब्रश या मुलायम ब्रश का इस्तेमाल करें. साथ ही ध्यान रखें कि, नहाने के बाद पैरों और उंगलियों के बीच की जगह को अच्छी तरह सुखाना भी जरूरी है, क्योंकि नमी फंगस बढ़ा सकती है.





