SportsViral

IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार झटक चुके हैं 21 विकेट, लेकिन भारतीय टीम में वापसी के बारे में नहीं सोच रहे

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में बड़े-बड़े गेंदबाज संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 11 मैच में 21 विकेट लेकर पर्पल कैप पर कब्जा जमाए रखा है। ऐसे में रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ी ने भुवनेश्वर की भारतीय टीम में वापसी की मांग कर दी है। हालांकि, भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि वह भारतीय टीम में वापसी के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

Khabar Monkey

IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार झटक चुके हैं 21 विकेट, लेकिन भारतीय टीम में वापसी के बारे में नहीं सोच रहे
IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार झटक चुके हैं 21 विकेट, लेकिन भारतीय टीम में वापसी के बारे में नहीं सोच रहे

भुवनेश्वर कुमार ने आरसीबी के सोशल मीडिया हैंडल पर कहा, ‘मैं भारतीय टीम में वापसी के बारे में नहीं सोच रहा हूं। कई साल हो गए हैं जब मैंने लंबे समय के लक्ष्य रखना या बनाना बंद कर दिया है। जब भी मैंने ऐसा किया है तो यह मेरे लिए कभी काम नहीं आया। मैं खुश हूं कि 200 मैच खेले और पावरप्ले और डे ओवर इतने सारे विकेट लिए। मुझे लगता है कि यह सब उन कामों का इनाम है जो मैंने इतने सालों में किए हैं। अच्छे साल भी रहे हैं और बुरे साल भी। सच कहूं तो इस समय मुझे कुछ खास महसूस नहीं हो रहा है। बेशक, अगर मैं कहूं कि बाद में मुझे ऐसा महसूस नहीं होगा तो मैं झूठ बोलूंगा। मुझे लगता है कि ये यादें बाद में काम आएंगी, लेकिन इस समय मुझे लगता है कि यह मेरे लिए बहुत सामन्य है।’

आईपीएल के बाद मुझे काफी लंबा ब्रेक मिलता है

भुवनेश्वर कुमार ने कहा, ‘मुझे पता है कि 2026 अच्छा जा रहा है। मुझे विकेट मिल रहे हैं, लेकिन मैं वही सब कर रहा हूं जो मैं पहले भी कर रहा था। बेशक मैं कह सकता हूं कि ट्रेनिंग थोड़ी ज्यादा हो गई है या शायद कुछ चीजें बेहतर हुई हैं क्योंकि मैं देश के लिए नहीं खेल रहा हूं। सबसे अच्छी बातों में से एक यह है कि आईपीएल के बाद मुझे काफी लंबा ब्रेक मिलता है। मुझे लगता है कि मैं इतना क्रिकेट खेलता हूं कि मैं टच में रहता हूं और मुझे इतना ब्रेक भी मिल जाता है कि मेरे पास दूसरे काम करने का समय होता है।’

फॉर्मेट बदल गया है, लेकिन मूल चीजों में बदलाव नहीं आया

भुवनेश्वर ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि 70 और 80 के दशक से लेकर अब तक जब भी क्रिकेट खेला गया है, मूल चीजों में बदलाव नहीं आया है। मुझे पता है कि फॉर्मेट बदल गया है। गेंदबाज के लिए यह थोड़ा मुश्किल हो गया है क्योंकि इस गेम (टी20) की डिमांड अलग है। यह 20 ओवर का गेम है और कोशिश ज्यादा रन बनाने की होती है, लेकिन बॉलिंग की कला—बेसिक बातें जैसे बॉल को स्विंग करना, अच्छी तरह से पकड़ना, जिसे हम आम तौर पर अच्छा एक्शन कहते हैं उसमें बदलाव नहीं आया है।’

भुवनेश्वर की 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के लिए अश्विन ने उठाई आवाज

आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार का शानदार प्रदर्शन जारी है। गेंदबाजी में वह 11 मैचों में 21 विकेट लेकर टॉप पर हैं। मुंबई के खिलाफ बल्ले से भी उन्होंने कमाल किया। अब रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें टीम इंडिया में वापस लाने की मांग की है।

Leave a Reply