लॉरियल पेरिस की ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर अभिनेत्री आलिया भट्ट कान्स फिल्म फेस्टिवल अटैंड करने फ्रेंच रिवेरा पहुंच चुकी हैं और उनके पहले लुक ने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा दिया है। आलिया का यह अंदाज जहां एक तरफ बेहद मॉडर्न नजर आ रहा है, वहीं इसमें एक रोमांटिक और क्लासिक टच भी साफ दिखाई दे रहा है।
मिंट ग्रीन गाउन में दिखीं आलिया

आलिया भट्ट ने अपने इस खास मौके के लिए एक बेहद खूबसूरत मिंट ग्रीन मिडी बॉल गाउन चुना। इस स्ट्रक्चर्ड कोर्सेट गाउन में बारीक फूलों और पत्तियों की कारीगरी की गई थी, जो ड्रेस को एक अलग ही गहराई दे रही थी। गाउन की पतली स्ट्रैपी स्लीव्स और लेयर्ड स्कर्ट उन्हें बिल्कुल किसी परी जैसा लुक दे रही थी। आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनके गाउन का घेरा बेहद सहज और सिनेमाई लग रहा है।
इसे भी पढ़ें:
अपने लुक को ओवर द टॉप बनाने के बजाय, आलिया ने सादगी को अपनी ताकत बनाया। उन्होंने एक्सेसरीज के नाम पर सिर्फ चमचमाते डायमंड स्टड्स पहने और क्लासिक व्हाइट हील्स के साथ अपने आउटफिट को पूरा किया। मेकअप की बात करें तो उन्होंने अपने सिग्नेचर ग्लोइंग स्किन लुक को ही चुना, गुलाबी गाल और ग्लॉसी न्यूड लिप्स के साथ उनका चेहरा काफी फ्रेश और दमकता हुआ नजर आया।
कान्स में आलिया की दूसरी पारी
यह दूसरी बार है जब आलिया भट्ट इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी हैं। उन्होंने साल 2025 में कान्स के रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू किया था।
इसे भी पढ़ें:
आलिया की आने वाली फिल्में
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो आलिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों ‘अल्फा’ और ‘लव एंड वॉर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘अल्फा’ में वह शरवरी के साथ नजर आएंगी, जबकि ‘लव एंड वॉर’ में वह अपने पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।





