EntertainmentViral

‘बस एन्जॉय करने आई’, विजय को शपथ लेते देख भावुक हुईं तृषा कृष्णन, यूजर के कमेंट पर भड़कीं कुनिका सदानंद

एक्ट्रेस और बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद राजनीतिक से लेकर सोशल मीडिया मुद्दों तक पर खुलकर अपनी राय रखने के लिए चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने तृषा कृष्णन के समर्थन में आवाज उठाई।

‘बस एन्जॉय करने आई’, विजय को शपथ लेते देख भावुक हुईं तृषा कृष्णन, यूजर के कमेंट पर भड़कीं कुनिका सदानंद
‘बस एन्जॉय करने आई’, विजय को शपथ लेते देख भावुक हुईं तृषा कृष्णन, यूजर के कमेंट पर भड़कीं कुनिका सदानंद

62 वर्षीय एक्ट्रेस ने उस सोशल मीडिया यूजर को कड़ा जवाब दिया, जिसने तृषा और विजय के रिश्ते को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर कुनिका ने कहा कि “जब एक औरत ही दूसरी औरत के खिलाफ खड़ी हो जाती है, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है,” और इस सोच को उन्होंने गलत बताया।

दरअसल, थलपति विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह के बाद से तृषा कृष्णन लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। समारोह में विजय की पत्नी और बच्चे मौजूद नहीं थे, लेकिन तृषा की मौजूदगी को लेकर कई यूज़र्स ने सवाल उठाए और उन्हें निशाने पर लिया।

इसी दौरान सिंगर सुचित्रा ने भी तृषा पर टिप्पणी करते हुए उन्हें विजय की जिंदगी में पैरासाइट तक कह दिया था, जिससे विवाद और बढ़ गया।

मामला तब और गरम हो गया जब एक महिला यूजर ने तृषा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एक वीडियो साझा किया। इसे देखकर कुनिका सदानंद भड़क गईं और उन्होंने उस यूजर को करारा जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ लगाई।

Khabar Monkey

मिनी नाम की यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘तृषा कृष्णन की एक्टिंग स्किल्स लाजवाब हैं। विजय जोसेफ के मुश्किल भरे सालों में उन्होंने स्ट्रगल नहीं किया। उनके बच्चों को पैदा नहीं किया। बच्चों का पालन-पोषण भी उन्होंने नहीं किया। वह तो बस उनके परिवार की मेहनत और शोहरत का आनंद लेने आई थीं।’

इस ट्वीट पर कुनिका सदानंद ने लिखा,”फिर से एक महिला को निशाना बना रही हो और उस पर सवाल उठा रहे हो, जबकि सात फेरे तो उसने नहीं लिए थे। जब लोग कहते हैं कि एक औरत ही दूसरी औरत की सबसे बड़ी दुश्मन होती है, तो सही बात है और तुमने इसे साबित कर दिया।”

विजय और तृषा कृष्णन ने पहली बार 2004 की सुपरहिट फिल्म ‘घिल्ली’ में साथ काम किया था, जिसका निर्देशन धरानी ने किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई। इसके बाद दोनों कई अन्य फिल्मों में भी साथ नजर आए, जिनमें ‘तिरुपाची’, ‘आथी’, ‘कुरुवी’ और हालिया ‘लियो’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

Leave a Reply