दुनिया के कुछ देशों में हंतावायरस के फैलने की आशंका जताई जा रही है. बीते दिनों एक क्रूज शिप पर इस वायरस का आउटब्रेक हुआ था. तब से इसके कुछ केस सामने आए हैं. जो लोग इस वायरस के बारे में जानते नहीं है उनको लग रहा है ये नया वायरस है और इससे कोई बड़ा खतरा हो सकता है, हालांकि ऐसा नहीं है. हंतावायरस के कई मामले पहले भी आ चुके हैं. सीडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक,साल 1993 से लेकर 2023 के अंत तक अमेरिका में हंतावायरस के कुल 890 लैब-कन्फर्म मामले सामने आए थे.

CDC के आंकड़ों के मुताबिक, हंतावायरस काफी खतरनाक है. तब तक आए कुल मरीजों में से करीब 35 फीसदी मरीजों की मौत इस वायऱस के कारण हो गई थी.यही वजह है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस वायरस को बेहद गंभीर मानते हैं.
Khabar Monkey
क्या है हंतावायरस
हंतावायरस संक्रमित चूहों में होता है. उनके मल या पेशाब से यह वायरस फैलता है. यह हवा के जरिए इंसानों में फैलता है. इसका ट्रांसमिशन एक से दूसरे इंसानों में होने के कोई आधिकारिक मामले नहीं हैं, लेकिन इसके एडिज स्ट्रेस का ह्यूमन ट्रांसमिशन हो सकता है. यही वजह है कि इस वायरस को खतरनाक माना जाता है. सीडीसी के मुताबिक, इस वायरस के ज्यादा मामले अमेरिका के पश्चिमी हिस्सों में ज्यादा आए थे.
साल 2023 के बाद अब फिर इसके केस आए हैं. ऐसे में इस वायरस के कुछ देशों में फैलने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि हंतावायरस का ह्यूमन ट्रांसमिशन होने की आशंका कम रहती है. ऐसे में इससे कोई गंभीर खतरा हो या ये कोविड की तरह खतरनाक साबित हो इस बात की आशंका कम ही है.
हंतावायरस के लक्षण क्या हैं
ठंड लगना
तेज बुखार
सिरदर्द
थकान
शरीर में तेज दर्द
किन लोगों में ज्यादा खतरा?
CDC के डेटा के अनुसार, पुरुषों में संक्रमण ज्यादा देखा गया था. कुल मामलों में 60 फीसदी पुरुषों में थे और 40 फीसदी महिलाएं संक्रमित मिली थी. इस वायरस से संक्रमित होने वाली की औसम उम्र करीब 35 साल थी. जिन लोगों को पहले से कोई दूसरी गंभीर बीमारी थी उनमें वायरस के लक्षण गंभीर थे. मौत के मामले भी इसी तरह के लोगों में ज्यादा देखे गए थे.
कैसे करें बचाव?
घर में चूहों को पनपने न दें
चूहों के मल-मूत्र को बिना मास्क साफ न करें
बंद जगहों की सफाई करते समय दस्ताने और मास्क पहनें
खाने-पीने की चीजें ढककर रखें





