ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 55वें मैच में शानदार बल्लेबाजी की और 33 गेंदों पर 56 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 2 चौके लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 169.70 का रहा।

प्रियांश आर्या ने अपनी पारी के दौरान 6 छक्के लगाने के बाद आईपीएल के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में यशस्वी, हेड और जयसूर्या से ऊपर आ गए। प्रियांश आर्या ने आईपीएल में पावरप्ले पूरा होने से पहले तीसरी बार अर्धशतक लगाया। ऐसा कर प्रियांश आर्या ने युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के क्लब में भी जगह बना ली।
प्रियांश ने तोड़ा यशस्वी, हेड और जयसूर्या का रिकॉर्ड, वैभव हैं नंबर 1
प्रियांश आर्या ने दिल्ली के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 6 छक्के लगाए और अब वो के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए। प्रियांश आर्या ने इस सीजन में पावरप्ले में अब तक कुल 26 छक्के लगाए हैं।
Khabar Monkey
प्रियांश आर्या ने यशस्वी जायसवाल, ट्रैविस हेड और सनत जयसूर्या को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 22-22 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में वैभव पहले नंबर पर 32 छक्के के साथ मौजूद हैं। वैभव इस सीजन में पावरप्ले में अब तक 32 छक्के लगा चुके हैं।
एक आईपीएल सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर
◎ 32 छक्के: वैभव सूर्यवंशी (2026)
◎ 29 छक्के: अभिषेक शर्मा (2024)
◎ 27 छक्के: अभिषेक शर्मा (2026)
◉ 26 छक्के: प्रियांश आर्या (2026)
◎ 22 छक्के: यशस्वी जायसवाल (2025)
◎ 22 छक्के: ट्रैविस हेड (2024)
◎ 22 छक्के: सनत जयसूर्या (2008)
प्रियांश आर्या ने तीसरी बार पावरप्ले में बनाए 50 प्लस रन
प्रियांश आर्या ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 56 रन की पारी खेली। उन्होंने पावरप्ले के दौरान ही 27 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। में यह तीसरा मौका था कि जब उन्होंने पावरप्ले के दौरान 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली। प्रियांश आर्या ने एक साथ यशस्वी जायसवाल, इशान किशन, अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह समेत 6 बल्लेबाजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
IPL पावरप्ले में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस की पारी खेलने वाले भारतीय
4 – वैभव सूर्यवंशी
3 – प्रियांश आर्या
2 – केएल राहुल
2 – ऋद्धिमान साहा
2 – यशस्वी जायसवाल
2 – इशान किशन
2 – अभिषेक शर्मा
2 – प्रभसिमरन सिंह
वैभव ने 2026 पावरप्ले में 148 गेंदों पर ठोके 359 रन, पहले ओवर में 6 लगाने में गिल-राहुल की बराबरी की
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इस आईपीएल सीजन में तो खूब चल रहा है, लेकिन उन्होंने इस सीजन में अपने स्कोर का ज्यादातर रन पावरप्ले के दौरान बनाए हैं।





