Viral

चंदौली एनकाउंटर: साइको किलर गुरप्रीत सिंह ढेर, तीन हत्याओं से दहशत में था इलाका

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में मंगलवार को पुलिस और कुख्यात साइको किलर गुरप्रीत सिंह के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी को ढेर कर दिया गया। यह वही आरोपी था जिस पर तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर पूरे इलाके में दहशत फैलाने का आरोप था।

चंदौली एनकाउंटर: साइको किलर गुरप्रीत सिंह ढेर, तीन हत्याओं से दहशत में था इलाका
चंदौली एनकाउंटर: साइको किलर गुरप्रीत सिंह ढेर, तीन हत्याओं से दहशत में था इलाका

पुलिस टीम जब मामले की जांच के लिए लोकेशन इन्वेस्टिगेशन कर रही थी, तभी आरोपी गुरप्रीत सिंह ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और कुछ ही मिनटों में उसे मार गिराया। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

कौन था “साइको किलर” गुरप्रीत सिंह?

गुरप्रीत सिंह का नाम लंबे समय से आपराधिक घटनाओं में सामने आ रहा था।

मूल निवासी: अमृतसर (पंजाब)
2021 में सेना से किया गया था बर्खास्त
शराब के नशे में हिंसक घटनाओं का आरोपी
बिना वजह हत्या करने की प्रवृत्ति के कारण कुख्यात

Khabar Monkey

मुठभेड़ के बाद दरियापुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी के पीछे कोई नेटवर्क या मददगार तो नहीं था।

Leave a Reply