उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में मंगलवार को पुलिस और कुख्यात साइको किलर गुरप्रीत सिंह के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी को ढेर कर दिया गया। यह वही आरोपी था जिस पर तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर पूरे इलाके में दहशत फैलाने का आरोप था।

चंदौली
चंदौली में सीरियल किलर का एनकाउंटर
ट्रिपल मर्डर का आरोपी एनकाउंटर में ढेर
तीन लोगों की गोली मारकर की थी हत्या
आरोपी ने 2 मर्डर चलती ट्रेन में किए थे
जीवक अस्पताल में की थी महिला की हत्या
अस्पताल में लोगों ने आरोपी को पकड़ा
जांच के दौरान पुलिस की पिस्टल छीनी… pic.twitter.com/fFs18fogWO
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 12, 2026
पुलिस टीम जब मामले की जांच के लिए लोकेशन इन्वेस्टिगेशन कर रही थी, तभी आरोपी गुरप्रीत सिंह ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और कुछ ही मिनटों में उसे मार गिराया। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
कौन था “साइको किलर” गुरप्रीत सिंह?
गुरप्रीत सिंह का नाम लंबे समय से आपराधिक घटनाओं में सामने आ रहा था।
मूल निवासी: अमृतसर (पंजाब)
2021 में सेना से किया गया था बर्खास्त
शराब के नशे में हिंसक घटनाओं का आरोपी
बिना वजह हत्या करने की प्रवृत्ति के कारण कुख्यात
Khabar Monkey
मुठभेड़ के बाद दरियापुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी के पीछे कोई नेटवर्क या मददगार तो नहीं था।
चंदौली में सीरियल किलर का एनकाउंटर




