आईपीएल के पिछले दो सीजन से वैभव सूर्यवंशी तो सुर्खियां बटोर ही रहे हैं। वहीं पंजाब किंग्स के आतिशी ओपनर प्रियांश आर्या भी किसी से कम नहीं हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से टीम इंडिया में खेलने की दावेदारी ठोकी है। हर कोई कर रहा है, लेकिन अगर आंकड़ों की बात करें तो प्रियांश भी किसी से कम नहीं हैं।

वैभव सूर्यवंशी मौजूदा आईपीएल सीजन में 11 मैचों में 440 रन बना चुके हैं। जबकि प्रियांश ने भी 10 मैचों में 342 रन बनाए हैं। सिक्स हिटिंग में प्रियांश का भी जवाब नहीं है। उन्होंने 23 चौके और 32 छक्के में अभी तक लगाए हैं। जबकि वैभव इस मामले में भी प्रियांश से आगे हैं और उनके नाम 38 चौके और 40 छक्के दर्ज हैं। आइए अब नजर डालते हैं दोनों खिलाड़ियों के आंकड़ों पर:-
वैभव सूर्यवंशी vs प्रियांश आर्या (IPL के आंकड़े)
Khabar Monkey
दोनों खिलाड़ियों के आईपीएल आंकड़े बताते हैं कि प्रियांश का अनुभव ज्यादा है। ऐसे में सवाल यही है कि अगर वैभव टीम इंडिया में डेब्यू के दावेदार हैं तो प्रियांश भी पीछे नहीं हैं। वैभव सूर्यवंशी के पास फायदा इस बात का है कि उनकी उम्र कम है, रॉ टैलेंट है, उनका बैट स्पीड बेहतरीन है। बैट स्पीड को लेकर तो प्रियांश भी कह चुके हैं कि वह वैभव से यह एक चीज लेना चाहते हैं।
वैभव और प्रियांश के ओवरऑल टी20 आंकड़ों की बात करें तो सूर्यवंशी ने 29 टी20 मैचों की 29 पारियों में 1141 रन बनाए हैं। औसत 40.75 और स्ट्राइक रेट 215.68 का रहा है। उनके नाम चार शतक और तीन अर्धशतक दर्ज हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 144 रन है। जबकि प्रियांश आर्या ने 56 टी20 मैचों की 56 पारियों में 1661 रन ही बनाए हैं।
उनके मैच लगभग वैभव के दो गुने हैं लेकिन रनों में सिर्फ 500 कुछ का ही अंतर है। प्रियांश का औसत 30.20 और स्ट्राइक रेट 178.41 का है। उनके नाम 9 अर्धशतक और 2 शतक दर्ज हैं। पंजाब के ओपनर का सर्वोच्च स्कोर 103 रन है। यानी अंतर साफ है कि क्यों का पलड़ा भारतीय टीम में डेब्यू के लिए भारी है।
पंजाब की लगातार चौथी हार से प्लेऑफ की रेस दिलचस्प, RCB के लिए कैसा समीकरण; क्या CSK कर पाएगी क्वालिफाई?
आईपीएल 2026 के 55 मैच होने के बाद प्लेऑफ की राह और भी दिलचस्प हो गई है। पंजाब किंग्स को लगातार चार हाल झेलनी पड़ी हैं और एक बार फिर उसके चैंपियन बनने के सपने को झटका लग सकता है।





