Viral

UP News: स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब जून से आएगा पोस्टपेड बिजली बिल, जानें पूरी प्रक्रिया…

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली उपभोक्ताओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। पूरे प्रदेश में अब स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी गई है। नए निर्देशों के अनुसार, स्मार्ट प्रीपेड मीटर की व्यवस्था को फिलहाल पोस्टपेड प्रणाली में बदलने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

UP News: स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब जून से आएगा पोस्टपेड बिजली बिल, जानें पूरी प्रक्रिया…
UP News: स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब जून से आएगा पोस्टपेड बिजली बिल, जानें पूरी प्रक्रिया…

मई की खपत का बिल जून में
UPPCL द्वारा जारी नए निर्देशों के मुताबिक, मई 2026 के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा की गई बिजली की खपत का बिल अब पोस्टपेड व्यवस्था के तहत तैयार किया जाएगा। यह बिल जून 2026 में जारी होगा। इसका मतलब है कि उपभोक्ताओं को अब पहले से रिचार्ज करने की बाध्यता से फिलहाल राहत मिलेगी और वे महीने भर बिजली इस्तेमाल करने के बाद उसका भुगतान कर सकेंगे। उपभोक्ता अब हर महीने की 10 तारीख को बिल मिलने की उम्मीद हैं।

Khabar Monkey

SMS या WhatsApp से मिलेगा बिल
डिजिटल इंडिया की दिशा में कदम बढ़ाते हुए विभाग ने फैसला लिया है कि अब उपभोक्ताओं को कागजी बिल के इंतजार की जरूरत नहीं होगी। बिजली बिल की पूरी जानकारी उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS या WhatsApp के जरिए भेजी जाएगी। इस व्यवस्था से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि उपभोक्ताओं को समय पर भुगतान करने में भी आसानी होगी।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी सुधारों और उपभोक्ताओं से मिल रहे फीडबैक के आधार पर यह बदलाव किया गया है ताकि बिलिंग सिस्टम को अधिक विश्वसनीय बनाया जा सके।

Leave a Reply