Viral

UP News: कुशीनगर में “Made in Pakistan” पंखे का रहस्य, पुलिस जांच में सामने आई दुबई वाली सच्चाई…

Kushinagar: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के एक मदरसे में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखा हुआ पंखा मिलने के बाद उपजा विवाद अब शांत हो गया है। पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच करने के बाद इसे पूरी तरह से क्लीन चिट दे दिया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि इस पंखे का किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध व्यापार से कोई लेना-देना नहीं है।

UP News: कुशीनगर में “Made in Pakistan” पंखे का रहस्य, पुलिस जांच में सामने आई दुबई वाली सच्चाई…
UP News: कुशीनगर में “Made in Pakistan” पंखे का रहस्य, पुलिस जांच में सामने आई दुबई वाली सच्चाई…

दुबई से खरीदकर भेजा गया तोहफा
पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब वाजिद अंसारी नामक युवक ने पुलिस को खरीद से जुड़े पुख्ता सबूत पेश किए। वाजिद ने बताया कि उसने यह पंखा साल 2020 में दुबई में काम करने के दौरान वहां के एक बाजार से 80 रियाल में खरीदा था और अपने घर भेजा था। बाद में वाजिद के पिता शमशुद्दीन ने सामाजिक सरोकार के तहत इस पंखे को स्थानीय मदरसे को दान कर दिया था।

Khabar Monkey

सोशल मीडिया पर चर्चा के बाद शुरू हुई थी जांच
पंखे पर ‘Made in Pakistan’ का टैग होने की वजह से स्थानीय स्तर पर और सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठने लगे थे। संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और पंखे की खरीद के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि वाजिद द्वारा दिए गए दस्तावेज सही पाए गए हैं और पंखे को कानूनी तरीके से ही विदेश से लाया गया था। जांच पूरी होने के बाद अब इस मामले को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया है।

Leave a Reply