Viral

‘ये उपदेश नहीं, ये नाकामी के सबूत’, पीएम मोदी की सलाह पर भड़के राहुल गांधी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागरिकों से कई तरह के आग्रह किए। पीएम मोदी ने एक साल तक सोना खरीदने से बचने को कहा। इसके अलावा उन्होंने तेल, खाद और पेट्रोल डीजल के उपयोग में कटौती करने की अपील की।

Khabar Monkey

‘ये उपदेश नहीं, ये नाकामी के सबूत’, पीएम मोदी की सलाह पर भड़के राहुल गांधी
‘ये उपदेश नहीं, ये नाकामी के सबूत’, पीएम मोदी की सलाह पर भड़के राहुल गांधी

उन्होंने कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम देने की भी सलाह दी। वहीं अब पीएम मोदी की इस अपील पर अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुरी तरह भड़क गए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि देश चलाना अब कंप्रोमाइज्ड पीएम के वश की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि नाकामी के बाद सारी जिम्मेदारी जनता के ऊपर थोप देते हैं।

क्या कहा राहुल गांधी ने
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखते हुए कहा कि मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे – सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो।
ये उपदेश नहीं बल्कि ये नाकामी के सबूत हैं।

12 साल में देश को इस मुकाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है – क्या खरीदे, क्या न खरीदे, कहां जाए, कहां न जाए। हर बार जिम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि खुद जवाबदेही से बच निकलें। देश चलाना अब कंप्रोमाइज्ड पीएम के बस की बात नहीं।

Leave a Reply