SportsViral

कोहली के पास इतिहास रचने का मौका, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 28 रन बनाते ही हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में रविवार (10 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस का आमना-सामना होगा। इस मैच के दौरान दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के पास इतिहास रचने के मौका होगा। अगर कोहली ने इस मैच में 28 रन बना दिए तो उनके मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1000 रन हो जाएंगे। वह पहले खिलाड़ी होंगे जिसका मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1000 रन होगा।

कोहली के पास इतिहास रचने का मौका, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 28 रन बनाते ही हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि
कोहली के पास इतिहास रचने का मौका, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 28 रन बनाते ही हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि

कोहली ने के खिलाफ 34 पारी खेली हैं और उनके खिलाफ उनका औसत 32.40 है, जबकि स्ट्राइक रेट 128 का है। कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 7 अर्धशतक लगाए हैं। इनमें चैंपियंस लीग टी20 के आंकड़े भी हैं। कोहली ने पहले ही चार आईपीएल टीमों के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बना लिए हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1174 रन, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1172 रन, पंजाब किंग्स के खिलाफ 1159 रन और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1021 रन बनाए हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग | बल्लेबाजी रिकॉर्ड
MI के खिलाफ सर्वाधिक रन — IPL इतिहास
मुंबई इंडियंस के विरुद्ध टॉप-5 बल्लेबाज़ों का पूरा डेटा


1
केएल राहुल
35 मैच • औसत 33.68 • SR 133.51

977
रन

2
विराट कोहली
35 मैच • औसत 32.40 • SR 130+

972
रन

3
शिखर धवन
28 मैच • औसत 33.37 • SR 131.72

901
रन

4
सुरेश रैना
34 मैच • औसत 29.42 • SR 139.42

Khabar Monkey

824
रन

5
मनीष पांडे
26 मैच • औसत 36.18 • SR 130.27

796
रन

केएल राहुल
977

विराट कोहली
972

शिखर धवन
901

सुरेश रैना
824

मनीष पांडे
796

बल्लेबाज़ Mat Inn NO Runs HS Ave SR 100 50 4s
केएल राहुल 35 33 4 977 109* 33.68 133.51 1 7 77
विराट कोहली 35 34 4 972 96* 32.40 0 7 93
शिखर धवन 28 28 1 901 97* 33.37 131.72 0 8 100
सुरेश रैना 34 34 6 824 83* 29.42 139.42 0 7 68
मनीष पांडे 26 25 3 796 81* 36.18 130.27 0 6 66
4470
टॉप-5 के कुल रन

109*
सर्वोच्च स्कोर
(केएल राहुल)

36.18
सर्वश्रेष्ठ औसत
(मनीष पांडे)

139.42
सर्वश्रेष्ठ SR
(सुरेश रैना)

सबसे करीबी मुकाबला
राहुल vs कोहली — केवल 5 रन का फर्क
केएल राहुल (977) और विराट कोहली (972) के बीच MI के खिलाफ रनों का अंतर सिर्फ 5 है — दोनों ने समान 35-35 मैच खेले हैं। राहुल ने एक शतक लगाया जबकि कोहली का सर्वोच्च 96* रहा। यह IPL की सबसे रोचक batting rivalry में से एक है।

सर्वश्रेष्ठ औसत
मनीष पांडे का औसत 36.18 — टॉप-5 में सबसे अधिक। सबसे कम मैच (26) खेलकर भी 796 रन बनाना उनकी निरंतरता दर्शाता है।

सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट
सुरेश रैना का SR 139.42 — टॉप-5 में सबसे आक्रामक बल्लेबाज़। 34 मैचों में 824 रन और 7 अर्धशतक — MI के खिलाफ वे हमेशा खतरनाक रहे।

Dhawan — सबसे अधिक 4s
शिखर धवन ने MI के खिलाफ सबसे अधिक 100 चौके लगाए — टॉप-5 में सर्वाधिक। 28 मैचों में 8 अर्धशतक भी उनके नाम हैं।

स्रोत: ESPNcricinfo

विराट कोहली का रिकॉर्ड

विराट कोहली उन चार खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने अब तक आईपीएल के हर सीजन में खेला है। वह एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिसने हर सीजन एक ही टीम का प्रतिनिधित्व किया है। 277 मैचों में 133.93 के स्ट्राइक रेट और 39.82 के औसत से 9040 रन बनाने वाले कोहली टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 66 अर्धशतक और आठ शतक लगाए हैं।

Leave a Reply