Viral

असली और मिलावटी बादाम की कैसे करें पहचान? खरीदते समय आज़माए ये ट्रिक, मिनटों में चल जाएगा पता

बादाम एक ऐसा ड्राईफ्रूट है जो सेहत का खजाना माना जाता है। ये ड्राईफ्रूट हमारी सेहत को बेहतर बनाने और सोचने-समझने की शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि आप जो बादाम हेल्दी समझकर खा रहे हैं वो असली है या मिलावटी? चलिए हम आपको बताते हैं बादाम ख़रीदते समय और घर पर उसकी क्वालिटी और शुद्धता की जांच कैसे करें?

Khabar Monkey

असली और मिलावटी बादाम की कैसे करें पहचान? खरीदते समय आज़माए ये ट्रिक, मिनटों में चल जाएगा पता
असली और मिलावटी बादाम की कैसे करें पहचान? खरीदते समय आज़माए ये ट्रिक, मिनटों में चल जाएगा पता

इन तरीकों से करें बादाम की पहचान

  • बादाम से निकलने लगे तेल: बादाम की पहचान करने के लिए आप बादाम को एक पेपर पर रखकर ज़ोर से दबाएं। अगर उसमें से तेल निकलकर कागज पर चिकना निशान छोड़ता है तो यह असली बादाम है। 
  • बनावट से करें पहचान: बादाम की क्वालिटी जांचने का पहला कदम है, उसकी बनावट। अच्छी क्वालिटी के बादाम का रंग हल्का भूरा होता है और उस पर कोई दाग-धब्बा नहीं होता। अगर बादाम के रंग में कोई बड़ा बदलाव दिखे या वे बहुत ज़्यादा गहरे रंग के लगें, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि उनकी क्वालिटी में कोई कमी है।

  • स्वाद और महक: आमतौर पर बादाम का स्वाद मीठा और कुरकुरा होता है। अगर बादाम का स्वाद कड़वा लगे, तो उन्हें फेंक देना ही बेहतर है, क्योंकि यह इस बात का संकेत है कि उनमें कुछ खास तरह के केमिकल, जैसे ‘फाइटिक एसिड’ मौजूद हैं। फाइटिक एसिड बादाम की ऊपरी परत में पाया जाने वाला एक टॉक्सिन है। अच्छी क्वालिटी के बादाम में ताज़ी और नट्स जैसी महक होती है। अगर बादाम से सीलन भरी या बासी (खराब होने जैसी) महक आए, तो इसका मतलब हो सकता है कि वे खराब हो गए हैं।

  • पानी में करें जांच: बादामों को पानी से भरे एक कटोरे में डालें। अच्छी क्वालिटी के बादाम पानी में डूबकर नीचे बैठ जाने चाहिए, क्योंकि वे पानी से ज़्यादा भारी होते हैं। अगर वे पानी में तैरते रहते हैं, तो इसका मतलब हो सकता है कि वे खराब हो चुके हैं।

  • साबुत बादाम ही खरीदें: पिसे हुए या कटे हुए बादामों के मुकाबले, साबुत बादामों में मिलावट होने की गुंजाइश बहुत कम होती है। साबुत बादाम खरीदने से आप उन्हें ज़्यादा आसानी से और अच्छी तरह से जांच-परख सकते हैं।

  • दाग-धब्बे वाले बादाम न खरीदें: बादाम खरीदने से पहले, हमेशा उनकी ऊपरी परत को ध्यान से देखें। ऐसे बादाम बिल्कुल न खरीदें जिन पर काले रंग के दाग-धब्बे हों, क्योंकि ये इस बात का संकेत होते हैं कि बादाम की क्वालिटी अच्छी नहीं है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply