इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में रविवार (10 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस का आमना-सामना होगा। इस मैच के दौरान दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के पास इतिहास रचने के मौका होगा। अगर कोहली ने इस मैच में 28 रन बना दिए तो उनके मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1000 रन हो जाएंगे। वह पहले खिलाड़ी होंगे जिसका मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1000 रन होगा।

कोहली ने के खिलाफ 34 पारी खेली हैं और उनके खिलाफ उनका औसत 32.40 है, जबकि स्ट्राइक रेट 128 का है। कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 7 अर्धशतक लगाए हैं। इनमें चैंपियंस लीग टी20 के आंकड़े भी हैं। कोहली ने पहले ही चार आईपीएल टीमों के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बना लिए हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1174 रन, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1172 रन, पंजाब किंग्स के खिलाफ 1159 रन और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1021 रन बनाए हैं।
Khabar Monkey
| बल्लेबाज़ | Mat | Inn | NO | Runs | HS | Ave | SR | 100 | 50 | 4s |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| केएल राहुल | 35 | 33 | 4 | 977 | 109* | 33.68 | 133.51 | 1 | 7 | 77 |
| विराट कोहली | 35 | 34 | 4 | 972 | 96* | 32.40 | — | 0 | 7 | 93 |
| शिखर धवन | 28 | 28 | 1 | 901 | 97* | 33.37 | 131.72 | 0 | 8 | 100 |
| सुरेश रैना | 34 | 34 | 6 | 824 | 83* | 29.42 | 139.42 | 0 | 7 | 68 |
| मनीष पांडे | 26 | 25 | 3 | 796 | 81* | 36.18 | 130.27 | 0 | 6 | 66 |
(केएल राहुल)
(मनीष पांडे)
(सुरेश रैना)
विराट कोहली का रिकॉर्ड
विराट कोहली उन चार खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने अब तक आईपीएल के हर सीजन में खेला है। वह एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिसने हर सीजन एक ही टीम का प्रतिनिधित्व किया है। 277 मैचों में 133.93 के स्ट्राइक रेट और 39.82 के औसत से 9040 रन बनाने वाले कोहली टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 66 अर्धशतक और आठ शतक लगाए हैं।





