Benefits Of Cucumber: गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने के लिए लोग कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद हों। इन्ही मे से एक खीरा भी शामिल है। गर्मी का मौसम आते ही लोगों के बीच खीरे की डिमांड काफी तेजी से बढ़ जाती है। सलाद की प्लेट हो, रायता हो या डाइट फूड-खीरा आपको हर जगह देखने को मिल जाएगा।

लेकिन ऐसे में, एक सवाल अक्सर लोगों के मन में उठता है कि खीरे को छीलकर खाना बेहतर है या फिर बिना छीले अगर आप भी इसी उलझन में हैं, तो चलिए इसका जवाब ढूंढते हैं ताकि सेहत को मिले पूरा फायदा।
खीरे के छिलके में छिपा है सेहत का खजाना
खीरे की बाहरी परत यानी छिलका कई बार कड़वा लग सकता है, लेकिन यही हिस्सा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खीरे के छिलके में फाइबर, विटामिन K, एंटीऑक्सीडेंट्स और सिलिका भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं।
खीरा छीलकर खाएं या बिना छीले?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, आपको खीरे को बिना छीले खाना चाहिए। दरअसल खीरे के साथ ही इसके छिलके में भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं।
बिना छीलेकरने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जो आपको वजन को कंट्रोल करने में भी मदद करता हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि खीरे के साथ ही इसके छिलके में भी फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
खीरे के छिलके में विटामिन-A यानी बीटा कैरोटिन और विटामिन-K पाया जाता हैं। ये दोनों पोषक तत्व सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं।
छिलका हटाने से क्या नुकसान है?
जब आप खीरे का छिलका हटा देते हैं, तो इसके कई जरूरी पोषक तत्व भी निकल जाते हैं। केवल अंदरूनी हिस्सा खाने से आपको सिर्फ पानी और थोड़ी मात्रा में फाइबर मिलता है, लेकिन छिलके वाले सारे फायदे नहीं मिल पाते।
Khabar Monkey
–
बच्चों और बुजुर्गों कैसे करे सेवन?
अगर घर में छोटे बच्चे हैं या बुजुर्ग जिनके दांत कमजोर हैं, तो खीरे का छिलका थोड़ा सख्त लग सकता है। ऐसे में, आप हल्का-सा छीलकर या बारीक काटकर उन्हें खिला सकते हैं, लेकिन कोशिश करें कि हिस्सा ज्यादा से ज्यादा बना रहे।
ध्यान रहे, खीरे को छीलना या ना छीलना- ये पूरी तरह आपके चयन और सफाई के तरीके पर निर्भर करता है, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि खीरे से पूरा पोषण मिले और सेहत को सौ फीसदी फायदा, तो अगली बार खीरा खाते वक्त उसे अच्छी तरह धोकर बिना छीले ही खाएं।





