नीता अंबानी के लुक सिर्फ उनकी रॉयल फैशन चॉइस को ही नहीं दिखाते हैं, बल्कि वह हमेशा इंडियन हस्तकला को बढ़ावा देती हैं. उनके आउटफिट से लेकर हर एक एसेसरीज की डिटेलिंग बेहद खास होती है, जिसमें कोई न कोई कहानी छुपी होती है. उनका नया साड़ी लुक भी बेहद खास है और बहुत कुछ कहता है. साड़ी से लेकर पर्स के डिजाइन तक उनके लुक में भारतीय संस्कृति के साथ ही कमाल की कारीगरी का शानदार नमूना देखने को मिलता है. उन्होंने ये लुक 61वें वेनिस बिएनाले (2026) में भारत पवेलियन की 7 साल बाद वापसी के ऑनर में रखे गए डिनर सेरेमनी में कैरी किया.
Khabar Monkey

61वें वेनिस बिएनाले (2026) में भारत पवेलियन का सब्जेक्ट “दूरी का भूगोल:घर की यादें” (Geographies of Distance: Remembering Home) है, जिसमें भारतीय कला, स्मृति, और समृद्ध विरासत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देना है. नीता अंबानी का पूरा लुक भी भारत की शिल्प, संस्कृति और रचनात्मकता के लिए एक ट्रिब्यूट है. तो चलिए देख लेते हैं क्या है उनके लुक में खास.
5 महीने में बुनी गई साड़ी
हमेशा की तरह नीता अंबानी का ये लुक भी गॉर्जियस, सोफेस्टिकेटेड और एलिगेंट है. उन्होंने इस खास मौके के लिए बनारसी ब्रोकेड कुडवा साड़ी कैरी की है जिसे कारीगरों में 5 महीने से ज्यादा समय में हाथों से बुनकर तैयार किया गया है. वाइट बेस की साड़ी पर खूबसूरत गोल्डन डिटेलिंग है, जिसमें सीक्वेंस ग्रिड में ज्योमैट्रिक पैटर्न से लेकर फूल-पत्तियों को बेहद बारीकी से उकेरा गया है. साड़ी में कुछ जगहों पर पिंक और मिंट ग्रीन रेशम का यूज भी किया गया है.
लुक में थोड़ा मॉडर्न टच
नीता अंबानी ने साड़ी को फ्री स्टाइल पल्लू में ड्रेप किया और उसके साथ उन्होंने शीर फैब्रिक का हाफ स्लीव ब्लाउज पेयर किया है. गोल्ड शैंटेल लैस के इस ब्लाउज के बैक में फ्लोई काउल नेकलाइन बनाई गई है जो इस ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न स्टाइल का टच देती है. इसे मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया है.
Image: manishmalhotra05/Insta
पर्सनल कलेक्शन की जूलरी
नीता अंबानी का पर्सनल जूलरी कलेक्शन भी शानदार है. वो जब भी अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए खुद के कलेक्शन से जूलरी चुनती हैं तो वो बेहद खास होती है. अक्सर देखने में आता है कि उन्हें जेम्स की जूलरी काफी पसंद है. इस बार उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए पर्सनल कलेक्शन से एक नेकलेस और इससे मैच करते हुए स्टड कैरी किए. साथ ही खूबसूरत बैंगल्स से लुक में चार चांद लग गए. इसमें बर्मा के मणिक (रूबी), कोलंबिया के पन्ना (एमराल्ड) और इसी के साथ वाइट और यलो कलर के डायमंड जड़े हुए हैं.
पर्स भी है बेहद खास
नीता अंबानी ने अपने इस लुक को गोल्डन हैंडबैग के साथ कंप्लीट किया जो इसमें एक आर्टिस्टी टच जोड़ता है. इस पर्स में ट्रेडिशनल इंडियन टेम्पल के डिजाइन की झलक देखने को मिलती है. ये कर्व पर्स में गोल्ड और माणिक्य जड़े गए हैं. खास बात है कि ये पर्स भी हैंडमेड ही है. इस तरह से नीता अंबानी का पूरा लुक भारतीय संस्कृति, विरासत और कला-कारीगरी के साथ ही रॉयलनेस को दिखाता है.





