HealthViral

क्या गर्मी में अंजीर खाना सेफ है? डॉक्टर की सलाह- सीधे खाने की जगह अपनाएं ये ट्रिक, पाचन भी रहेगा दुरुस्त

अंजीर एक लोकप्रिय ड्राई फ्रूट है जिसे पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। इसमें फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन B6 और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। अंजीर का सेवन फल के रूप में और ड्राई अंजीर के रूप में दोनों तरह किया जाता है। इसकी तासीर गर्म होती है जिसे लेकर अक्सर लोग सोचते हैं कि इसका सेवन गर्मी में करना चाहिए या नहीं। गर्मियों में शरीर की अपनी गर्मी बढ़ी होती है ऐसे में गर्म तासीर की अंजीर का सेवन क्या सुरक्षित है? 

क्या गर्मी में अंजीर खाना सेफ है? डॉक्टर की सलाह- सीधे खाने की जगह अपनाएं ये ट्रिक, पाचन भी रहेगा दुरुस्त
क्या गर्मी में अंजीर खाना सेफ है? डॉक्टर की सलाह- सीधे खाने की जगह अपनाएं ये ट्रिक, पाचन भी रहेगा दुरुस्त

एशियन हॉस्पिटल की हेड डाइटिशियन कोमल मलिक ने जनसत्ता को बातचीत में बताया कि अंजीर का सेवन आप गर्मी में भी कर सकते हैं,बस खाने का तरीका बदलने की जरूरत है। गर्म मौसम में अंजीर का सेवन सही तरीके से किया जाए तो पाचन में सुधार होता है, बॉडी को ठंडक मिलती है। कुछ लोग अंजीर का सीधे सेवन करते हैं जो गर्मी में एसिडिटी और नकसीर का कारण बनता है। एक्सपर्ट ने बताया गर्मी में अंजीर का सेवन मौसम की गर्मी और उसकी तासीर को ध्यान में रखकर करें। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि गर्मी में अंजीर कैसे खाएं?

Khabar Monkey

क्या अंजीर गर्मियों में शरीर की गर्मी बढ़ाती है?

अंजीर को अक्सर गर्म तासीर वाला ड्राई फ्रूट माना जाता है, इसलिए गर्मियों में लोग इसे खाने से हिचकिचाते हैं। लेकिन सच यह है कि अंजीर खुद में बेहद पौष्टिक है और हर मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है, बस इसे सही तरीके और सही मात्रा में खाना जरूरी है। गर्मियों में अगर आप अंजीर को सीमित मात्रा में और भिगोकर खाते हैं, तो यह शरीर में अतिरिक्त गर्मी नहीं बढ़ाता, बल्कि आपको जरूरी पोषण देता है। इसमें फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो पाचन और ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं। अगर आप अंजीर को फल के रूप में खा रहे हैं, तो एक दिन में 2-3 अंजीर पर्याप्त होते हैं। आप अपनी डेली डाइट में इसे दूसरे फलों के साथ शामिल कर सकते हैं। एक्सपर्ट ने बताया गर्मी में अंजीर को पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं बल्कि इसे कम मात्रा में, भिगोकर और संतुलित तरीके से खाएं, ताकि आपको इसके फायदे मिलें और कोई नुकसान न हो।

क्या गर्मियों में अंजीर खाना नुकसानदायक है?

अंजीर की तासीर गर्म मानी जाती है, इसलिए कई लोग गर्मियों में इसे खाने से बचते हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार गर्मियों में ज्यादा मात्रा में अंजीर खाने से पेट दर्द, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, सही तरीके और सही मात्रा में इसका सेवन किया जाए, तो यह नुकसान नहीं पहुंचाता।

गर्मियों में अंजीर खाने का सही तरीका

गर्मियों में अंजीर को सीधे खाने के बजाय भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके लिए 4–5 अंजीर को एक कप पानी में रातभर भिगो दें। सुबह खाली पेट इन्हें खाएं। भिगोने से इसकी तासीर ठंडी हो जाती है और यह आसानी से पच भी जाता है।

दूध के साथ अंजीर खाने के फायदे

अंजीर को दूध में भिगोकर खाने से इसके पोषक तत्व और ज्यादा प्रभावी हो जाते हैं। दूध में भिगोने से इसकी तासीर भी संतुलित हो जाती है। यह शरीर को ताकत देती है, इम्युनिटी बढ़ाती है और पोषण की कमी को दूर करने में मदद करती है।

अंजीर की स्मूदी भी है अच्छा विकल्प

आप अंजीर को 2–3 घंटे तक पानी या दूध में भिगोकर उसकी स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं। यह तरीका स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है और शरीर को जरूरी पोषक तत्व देता है।

एक दिन में कितनी मात्रा सही है

गर्मियों में अंजीर सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। आमतौर पर दिन में 2–3 अंजीर पर्याप्त होते हैं। ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

किन लोगों को अंजीर खाने से बचना चाहिए

कुछ स्थितियों में अंजीर का सेवन नहीं करना चाहिए जैसे माइग्रेन की समस्या में, पेट दर्द या पाचन की समस्या में, किडनी स्टोन और लीवर से जुड़ी बीमारियों में आप अंजीर का सेवन कर सकते हैं।
अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है, तो अंजीर खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर : यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और आहार संबंधी सुझावों के लिए दी गई है। अंजीर का सेवन हर व्यक्ति के शरीर, पाचन क्षमता और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार अलग-अलग असर कर सकता है। यदि आपको एलर्जी, पाचन समस्या, किडनी स्टोन, लीवर रोग या कोई अन्य गंभीर बीमारी है, तो अंजीर को डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। बिना विशेषज्ञ की सलाह के किसी भी आहार में बड़ा बदलाव न करें।

Leave a Reply