EntertainmentViral

‘तैयार रहिए’ अमीषा पटेल ने Gadar 2 को लेकर फैंस को दिया बड़ा अपडेट

22 साल बाद भी ‘गदर’ फ्रेंचाइजी का क्रेज दर्शकों के बीच बरकरार है। अब एक्ट्रेस एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने ‘गदर 3’ को लेकर ऐसा अपडेट दिया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

‘तैयार रहिए’ अमीषा पटेल ने Gadar 2 को लेकर फैंस को दिया बड़ा अपडेट
‘तैयार रहिए’ अमीषा पटेल ने Gadar 2 को लेकर फैंस को दिया बड़ा अपडेट

अमीषा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साफ कर दिया कि ‘गदर 3’ जरूर बनेगी और इस बार फिल्म पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्तर पर दर्शकों के सामने आएगी।

अमीषा पटेल ने अपने पोस्ट में लिखा कि जब भी ‘गदर 3’ रिलीज होगी, थिएटर्स में जबरदस्त माहौल देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि दर्शकों के प्यार और भगवान के आशीर्वाद से ‘गदर’ जैसी फ्रेंचाइजी के लिए 500 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब एक सामान्य आंकड़ा बन चुका है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस बार फिल्म की स्केल और स्क्रिप्ट दोनों ज्यादा दमदार और धमाकेदार होंगी।

ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “गदर 3 जरूर आएगी और जब आएगी। थिएटर में हंगामा मच जाएगा। दर्शकों के प्यार और भगवान के आशीर्वाद से… गदर जैसे ब्रांड के लिए बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ तो न्यूनतम आंकड़ा है और इस बार इसका पैमाना और स्क्रिप्ट और भी बड़ी और धमाकेदार होगी। तैयार रहिए।”

अमीषा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से सामने आने लगी हैं। लोग एक बार फिर तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।

बता दें कि ‘‘ साल 2023 में रिलीज हुई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा स्टारर इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित थी, जिसमें तारा सिंह अपने बेटे जीतू को बचाने के लिए पाकिस्तान जाता है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमीषा पटेल इन दिनों ‘हमराज 2’ को लेकर भी चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता रतन जैन ने संकेत दिए हैं कि सही स्क्रिप्ट मिलने पर फिल्म पर काम शुरू किया जा सकता है।

Leave a Reply