गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
पवित्रा गौड़ा क्यों चर्चा में आईं? मर्डर केस के बीच पूर्व पति को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट​ | Putrada Ekadashi 2026: क्या सिर्फ पुत्र प्राप्ति के लिए है यह व्रत? जानें बेटी की चाहत पर धार्मिक मान्यताएं और Puja Rituals​ | बिटकॉइन की तूफानी वापसी! ट्रंप के ‘क्रिप्टो पुश’ से 11% उछला रेट, 2 महीने के हाई पर पहुंचे दाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

कहां निवेश पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न, ‘पैसा की पाठशाला’ में मिलेगा मुनाफे का मंत्र​

हाल के दिनों में घरेलू शेयर बाजारों में निवेशकों की संख्या में तेज बढ़ोतरी हुई है. इन निवेशकों को धोखाधड़ी से बचाने और बेहतर रिटर्न पाने को लेकर समझ बढ़ाने के उद्देश्य से कैपिटल मार्केट रेग्युलेटर सेबी समेत तमाम म्यूचुअल फंड हाउस और पंजीकृत म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर कंपनियां जागरूकता कार्यक्रम चला रही हैं. इन कार्यक्रमों […]

हाल के दिनों में घरेलू शेयर बाजारों में निवेशकों की संख्या में तेज बढ़ोतरी हुई है. इन निवेशकों को धोखाधड़ी से बचाने और बेहतर रिटर्न पाने को लेकर समझ बढ़ाने के उद्देश्य से कैपिटल मार्केट रेग्युलेटर सेबी समेत तमाम म्यूचुअल फंड हाउस और पंजीकृत म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर कंपनियां जागरूकता कार्यक्रम चला रही हैं.

इन कार्यक्रमों में निवेशकों को निवेश के प्रति जागरूक किया जाता है, ताकि वे अपने निवेश पर अधिक से अधिक रिटर्न पा सकें. इसी दिशा में एसोसिएशन आफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया में पंजीकृत पटना की म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी SIDA Services ने वित्तीय साक्षरता और निवेशक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक निवेशक लर्निंग सेंटर शुरू किया है.

ऐसे मिलेगा मुनाफे का मंत्र

इस सेंटर का उद्घाटन आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ निमेश शाह ने किया. इसके साथ ही SIDA Services ने अपनी वित्तीय साक्षरता पहल ‘पैसा की पाठशाला’ की पायलट शुरुआत भी की है.इसका उद्देश्य निवेशकों को पर्सनल फाइनेंस, लंबी अवधि के निवेश और परिवार की वित्तीय योजना से जुड़े अहम पहलुओं को आसान, व्यवस्थित और बातचीत वाले अंदाज में समझाना है. SIDA Services के सेंटर में 15 से 20 लोगों के छोटेछोटे ग्रुप में लर्निंग सेशन आयोजित किए जाएंगे.ये सेशन क्लासरूम की तरह लेक्चर देने के बजाय बातचीत और गुफ्तगू के अंदाज में होंगे.इनमें वसीयत और संपत्ति की योजना, महंगाई, व्यवस्थित निवेश, कर्ज लेने में अनुशासन, रिटायरमेंट प्लानिंग और परिवार के वित्तीय फैसलों जैसे विषयों पर चर्चा होगी.

केवल 27 प्रतिशत लोग वित्तीय रूप से साक्षर

नेशनल सेंटर फॉर फाइनेंशियल एजुकेशन के मुताबिक, भारत में सिर्फ 27 प्रतिशत लोग ही वित्तीय रूप से साक्षर हैं. दूसरी तरफ, म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों की बढ़ती हिस्सेदारी अब देश के बड़े शहरों से बाहर भी देखने को मिल रही है. फिलहाल 54 प्रतिशत एक्टिव एसआइपी खाते बी30 शहरों से आते हैं.SIDA Services के संस्थापक संजीव दयाल का कहना है कि निवेशक शिक्षा को वहां तक पहुंचना चाहिए, जहां लोग रहते हैं और अपने वित्तीय फैसले लेते हैं.पैसा की पाठशाला कार्यक्रम के जरिये लोग वित्तीय बातों को समझ सकेंगे और ज्यादा समझदारी से अपने फैसले ले सकेंगे.

जीवन के पड़ावों पर आधारित होंगे सेशन

इस लर्निंग सेंटर में उम्र के बजाय लोगों के जीवन के अलगअलग पड़ाव को ध्यान में रखकर सेशन तैयार किए जाएंगे.युवाओं के लिए SIP में नियमित निवेश, बजट बनाना और कर्ज से जुड़ा व्यवहार जैसे विषय होंगे.नौकरीपेशा लोगों और परिवारों के लिए महंगाई, लक्ष्य आधारित योजना, वित्तीय सुरक्षा और परिवार की वित्तीय योजना पर चर्चा होगी.वहीं उम्रदराज निवेशकों के लिए रिटायरमेंट फंड तैयार करना, नियमित आय की योजना और संपत्ति की योजना जैसे विषय शामिल होंगे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY