7 Important Rules Of Yoga: फिट और हेल्दी रहने के लिए लोग अब एक्सरसाइज के साथ ही योग को भी अपनी डेली रूटीन में शामिल कर रहे हैं. ये सिर्फ फिजिकल हेल्थ ही नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ को भी बेहतर बनाने में मदद करता है. ऐसे में कोई वेट लॉस के लिए योग करता है तो कोई मानसिक शांति के लिए इसका अभ्यास करता है. लेकिन अक्सर कुछ लोग बिना किसी सही जानकारी के ही योग करना शुरु कर देते हैं. जैसे गलत समय पर योग करना, गलत तरीके से योग करना आदि. ऐसे में जब उन्हें फायदा नहीं मिलता तो निराश हो जाते हैं.
Khabar Monkey

योग एक साधना है, जिसे सही नियमों और अनुशासन के साथ किया जाए तभी इसका असर शरीर और मन पर सकारात्मक रूप से दिखाई देता है. अगर आप भी रोज योग करते हैं या योग शुरू करने की सोच रहे हैं, तो पहले इसके जरूरी नियमों को जान लेना बेहद जरूरी है. चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं योग करने के 7 सबसे अहम नियमों के बारे में, जो दिलाएंगे आपको पूरा फायदा.
योग करने का सही समय
योग करने का सही समय जानना बेहद जरूरी है. आप पूरे दिन में कभी भी योग नहीं कर सकते हैं. योग एक्सपर्ट बताते हैं कि योग हमेशा सनराइज से पहले और सनसेट के बाद ही करना चाहिए. क्योंकि इस समय वातावरण शांत और शुद्ध होता है. शरीर और मन दोनों शांत अवस्था में रहते हैं जिससे ध्यान बेहतर होता है.
योग से पहले कुछ खाएं या नहीं?
अगर आप योग अभ्यास कर रहे हैं तो इसे खाली पेट करना ज्यादा बेहतर होता है. योग करने से पहले कुछ भी खाने से बचना चाहिए. क्योंकि शरीर उस समय ‘हल्का’ और पाचन-क्रिया से मुक्त होता है, जिससे अभ्यास ज्यादा सुरक्षित और प्रभावी बनता है.
सुबह ही क्यों करना चाहिए योग?
योग हमेशा सुबह ही करने की सलाह दी जाती है. क्योंकि इससे पूरा दिन शरीर एक्टिव और एनर्जेटिक बना रहता है. सुबह मन शांत रहता है और ध्यान केंद्रित रहता है.
शाम को कब करना चाहिए योग
योग एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर आप शाम को योग करना चाहते हैं तो हमेशा खाने के 3 घंटे बाद ही योग करना चाहिए. क्योंकि इस समय पाचन क्रिया सही तरीके से काम कर रही होती है. जिससे डाइजेशन बेहतर रहता है और वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है. साथ ही नींद भी अच्छी आती है.
योग से पहले वॉर्मअप करना
किसी भी एक्सरसाइज को करने से पहले वॉर्मअप करना जरूरी माना जाता है. यही नियम योग के साथ भी लागू होता है. इससे मांसपेशियां और ज्वाइंट फ्लेक्सिबल बनते हैं, जिससे चोट लगने का खतरा कम होता है और शरीर धीरे-धीरे अभ्यास के लिए तैयार होता है.
योग करने के आधे घंटे बाद खाना
योग करने के तुरंत बाद कुछ भी खाने से मना किया जाता है. एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि योग करने के आधे घंटे बाद ही कुछ खाना चाहिए. क्योंकि योग करने के बाद शरीर शांत अवस्था में आने का समय मिलता है, जिससे पाचन क्रिया सही तरीके से काम करने लगती है.
योग के अंत में शवासन करना
योग खत्म करने के बाद शवासन करने की सलाह दी जाती है. ये इसलिए जरूरी है क्योंकि योग करने के बाद शरीर और मन को पूरी तरह रिलैक्स करना होता है. शवासन करने से योग के लाभ शरीर में अच्छी तरह समा जाते हैं, जिससे तनाव और थकान कम होती है.





