Viral

होर्मुज में फिर भड़की जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- ‘ईरानी हमलावरों को समुद्र में डुबो दिया’

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जलमार्ग में एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंचता दिखाई दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका के तीन अत्याधुनिक युद्धपोत (डिस्ट्रॉयर) हॉर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित तरीके से गुजर गए, जबकि इस दौरान उन पर ईरानी हमलावरों ने हमला किया. ट्रंप के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने जवाबी कार्रवाई में ईरान को भारी नुकसान पहुंचाया. ट्रंप ने कहा कि ईरान की ओर से छोटे-छोटे तेज रफ्तार नौकाओं के जरिए हमला करने की कोशिश की गई. उनका दावा है कि ये नौकाएं ईरान की कमजोर हो चुकी नौसेना की जगह इस्तेमाल की जा रही थीं.

होर्मुज में फिर भड़की जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- ‘ईरानी हमलावरों को समुद्र में डुबो दिया’
होर्मुज में फिर भड़की जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- ‘ईरानी हमलावरों को समुद्र में डुबो दिया’

अमेरिकी राष्ट्रपति के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में इन नौकाओं को समुद्र में डुबो दिया गया और हमला करने वाले पूरी तरह तबाह हो गए. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी डिस्ट्रॉयर पर मिसाइलें दागी गईं, लेकिन अमेरिकी रक्षा प्रणाली ने उन्हें हवा में ही नष्ट कर दिया. इसके अलावा ड्रोन हमले की कोशिश भी हुई, जिन्हें अमेरिकी सेना ने मार गिराया. ट्रंप ने बेहद आक्रामक अंदाज में कहा कि ड्रोन तितली की तरह समुद्र में गिरते चले गए.

ईरान पर ट्रंप का तीखा हमला
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ‘एक सामान्य देश अमेरिकी युद्धपोतों को गुजरने देता, लेकिन ईरान सामान्य देश नहीं है.’ उन्होंने ईरानी नेतृत्व को ‘कट्टर और खतरनाक’ बताते हुए आरोप लगाया कि अगर ईरान को परमाणु हथियार मिल जाए, तो वह उसका इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटेगा. ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने जल्द समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए, तो अमेरिका भविष्य में और भी ज्यादा सख्त और हिंसक कार्रवाई करेगा.

Khabar Monkey

स्टील की दीवार की घेरेबंदी करेगी अमेरिकी नेवी
उन्होंने कहा कि अमेरिकी युद्धपोत अब फिर से उस नौसैनिक घेराबंदी का हिस्सा बनेंगे, जिसे उन्होंने ‘स्टील की दीवार’ बताया. हालांकि, ट्रंप के इन दावों पर अभी तक ईरान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लेकिन इस बयान ने मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ा दिया है, खासकर ऐसे समय में जब हॉर्मुज जलडमरूमध्य पहले से ही वैश्विक तेल सप्लाई और सैन्य गतिविधियों का सबसे संवेदनशील इलाका बना हुआ है.

ईरान ने अमेरिकी कार्रवाई को उकसाने वाली आक्रामकता बताया
दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिकी कार्रवाई को ‘उकसावे वाली सैन्य आक्रामकता’ बताया है. तेहरान का कहना है कि वह अपने क्षेत्रीय हितों और समुद्री सीमाओं की रक्षा कर रहा है. ईरानी अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि अगर अमेरिका ने दबाव बढ़ाया तो जवाब भी और तीखा हो सकता है. इस पूरे घटनाक्रम ने मिडिल ईस्ट में तनाव को फिर खतरनाक स्तर पर पहुंचा दिया है. दुनिया की निगाहें अब होर्मुज जलडमरूमध्य पर टिक गई हैं, क्योंकि इसी रास्ते से दुनिया के बड़े हिस्से में तेल सप्लाई होती है. ऐसे में किसी भी बड़े सैन्य संघर्ष का असर सिर्फ खाड़ी देशों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है.

ट्रंप ने दी ईरान को खुली चुनौती
अमेरिकी हमले के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. खाड़ी क्षेत्र में तैनात सैन्य बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय तेल व्यापार पर भी इसका असर पड़ने लगा है.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तेहरान अपनी ‘आक्रामक हरकतों’ से पीछे नहीं हटता, तो अमेरिका इससे भी बड़ा और कड़ा हमला करेगा. ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि अमेरिकी सेना अपने हितों और सहयोगियों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है.

Leave a Reply