HealthViral

गर्मियों में पिएं पुदीने से बनी ये 5 ड्रिंक्स, नोट करें आसान रेसिपी

गर्मियों के समय शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने के लिए हम अक्सर लस्सी, कोल्ड ड्रिंक्स, जूस जैसी चीजों को पीना पसंद करते हैं। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोग अक्सर थकान, डिहाइड्रेशन और पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करते हैं। ऐसे में पेट को ठंडक पहुंचाने और शरीर को तरोताजा रखने के लिए आप पुदीने से बनी कुछ ड्रिंक्स को घर पर बनाकर ट्राई कर सकते हैं।

गर्मियों में पिएं पुदीने से बनी ये 5 ड्रिंक्स, नोट करें आसान रेसिपी
गर्मियों में पिएं पुदीने से बनी ये 5 ड्रिंक्स, नोट करें आसान रेसिपी

पुदीना गर्मियों में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इसे आप कई तरह से इस्तेमाल कर डाइट में शामिल कर सकते हैं। अगर आप इस मौसम में कुछ हेल्दी ऑप्शन देख रहे हैं तो पुदीने से बनी ड्रिंक बना सकते हैं। आज हम आपको पुदीने से बनने वाली कुछ आसान ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

पुदीना और नींबू का शरबत

गर्मियों में नींबू और पुदीना दोनों ही पसंद किए जाते हैं। दोनों को मिलाकर आप एक हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक गिलास ठंडे पानी में नींबू का रस, पुदीने की पत्तियां, काला नमक और चीनी मिलाकर इसे मिक्सी में अच्छ तरह ब्लेंड कर लें। अब बर्फ डालकर सर्व करें।

पुदीना छाछ

अगर गर्मियों में कुछ हेल्दी और रिफ्रेशिंग पीना चाहते हैं तो पुदीना छाछ एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे बनाने के लिए दही में ठंडा पानी मिलाकर अच्छे से फेंट लें। अब इसमें पुदीने का पेस्ट, भुना जीरा, काला नमक और थोड़ी काली मिर्च डालें। इस ड्रिंक को पीने से पाचन में मदद मिल सकती है।

पुदीना आम पन्ना

कच्चे आम और पुदीने की मदद से इस ड्रिंक को तैयार किया जाता है। यह गर्मियों में लू से बचाने में मदद कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले कच्चे आम के गूदे को निकालें और उसमें पुदीने की पत्तियां, चीनी, काला नमक और भुना हुआ जीरा मिलाकर ब्लेंड करें। अब ठंडा पानी मिलाकर सर्व करें। इसका खट्टा मीठा स्वाद बच्चों को खूब पसंद आ सकता है।

Khabar Monkey

मिंट मोजिटो

घर पर कैफे जैसा मिंट मोजिटो बनाना है तो इसके लिए एक ग्लास में पुदीने की पत्तियां, नींबू के टुकड़े और चीनी डालकर हल्का क्रश कर लें। अब इसमें थोड़ा सा सोडा या स्पार्कलिंग वाटर मिलाएं। बर्फ और नींबू का रस मिलाकर इसे सर्व करें। गर्मियों में यह ड्रिंक फ्रेश महसूस करा सकती है।

पुदीना लस्सी

पुदीना की लस्सी बनाने के लिए एक कप दही, पुदीने की पत्तियां, गुड़ और ठंडा पानी लें। एक बड़े बर्तन में दही लेकर उसे हल्का फेंट लें। इसमें पुदीने की पत्तियां और थोड़ा सा गुड़ मिलाएं। अब ठंडा पानी मिलाकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। इससे लस्सी स्मूद और झागदार बन जाए। अब लस्सी को ग्लास में ऊपर से बर्फ डालकर सर्व करें। इसमें गुड़ की जगह चीनी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Leave a Reply