Love Numerology Predictions: कुछ लोग प्यार में बहुत ज्यादा इमोशनल हो जाते हैं और केवल दिल की सुनते हैं. उन्हें नजर ही नहीं आता कि उनका पार्टनर उन्हें धोखा दे रहा है. वे आसानी से भरोसा कर लेते हैं और अपना सब कुछ लुटा देते हैं. अंकशास्त्र के अनुसार ये मूलांक वाले लोग प्यार में बार-बार धोखा खाते हैं.

सच्चा प्यार पाने में लंबा संघर्ष
ये मूलांक वाले लोग अपने इस स्वभाव के कारण बार-बार हार्टब्रेक झेलते हैं. इतना ही नहीं इन्हें ब्रेकअप के गम से उबरने में भी बहुत वक्त लगता है. यही वजह है कि सच्चा प्यार पाने में इनकी आधी उम्र निकल जाती है.
मूलांक 2
किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है. चंद्रमा के प्रभाव से ये लोग बेहद इमोशनल और सेंसिटिव होते हैं. वे बहुत जल्दी किसी से भी अटैच हो जाते हैं और भरोसा कर लेते हैं. ये पार्टनर की ओर से मिल रहे Red Flag को भी नजरअंदाज कर देते हैं और अपना सब कुछ लुटा देते हैं. इन लोगों को प्यार में बार-बार धोखा मिलता है, दिल टूटता है.
Khabar Monkey
मूलांक 7
7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है. केतु के प्रभाव से ये लोग गहराई से प्यार करने वाले होते हैं. लिहाजा जब ये किसी को प्यार करें तो उसे अपना सब कुछ मान लेते हैं. यदि ये गलत इंसान चुन लें तो भी उससे जुड़े रहते हैं और दर्द सहते रहते हैं. लेकिन जब दिल टूटता है तो खुद को अकेला कर लेते हैं.
मूलांक 9
9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है. मंगल ग्रह के प्रभाव से ये लोग थोड़े जल्दबाज होते हैं. लेकिन अपने प्यार को पाने और बचाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं. पार्टनर की बड़ी गलतियां भी माफ कर देते हैं. इस कारण पार्टनर की धोखेबाजी भी इन्हें जल्द समझ नहीं आती है. वहीं जब ब्रेकअप होता है तो संभलने में बहुत वक्त लगा देते हैं.





