HealthViral

क्या आम खाने से बढ़ती है शरीर में गर्मी? जानें क्या कहती हैं एक्सपर्ट

गर्मियों का मौसम आते ही हर तरफ आपको बस आम ही दिखने लगते हैं. स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों में भी आम काफी आगे माना जाता है. हालांकि, आम की तासीर गर्म होती है. ऐसे में गर्मियों में एक सवाल अक्सर सुनने को मिलता है कि क्या ज्यादा आम खाने से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है? कई लोग मानते हैं कि आम की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे ज्यादा खाने से चेहरे पर पिंपल्स, पेट में गर्मी, मुंह के छाले या शरीर में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. यही वजह है कि कुछ लोग स्वाद पसंद होने के बावजूद आम खाने से बचने लगते हैं.

क्या आम खाने से बढ़ती है शरीर में गर्मी? जानें क्या कहती हैं एक्सपर्ट
क्या आम खाने से बढ़ती है शरीर में गर्मी? जानें क्या कहती हैं एक्सपर्ट

ऐसे में यह समझना जरूरी है कि क्या सच में आम शरीर की गर्मी बढ़ाता है या फिर यह सिर्फ एक आम धारणा है. साथ ही यह जानना भी जरूरी है कि आम खाने का सही तरीका क्या है और किन लोगों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए. इस आर्टिकल में चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं कि क्या वाकई आम खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है या नहीं.

क्या आम खाने से शरीर का तापमान बढता हैं?

गंगाराम हॉस्पिटल की सीनियर डायटीशियन डॉक्टर फारेहा शानम बताती हैं कि, आम एक ऐसा फल है जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है. लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है. अब आम खाने से क्या शरीर में गर्मी बढ़ती है ये बॉडी टाइप पर निर्भर करता है. क्योंकि सभी का बॉडी टेमप्रेचर अलग-अलग होता है. ऐसे में कुछ लोगों को आम खाने से चेहरे पर पिपंल्स जैसी समस्याएं हो जाती है. ऐसे में अपना बॉडी टाइप समझकर ही इसका सेवन करना चाहिए.

वहीं इसका दूसरा प्वाइंट ये है कि किसी भी चीज का बहुत ज्यादा सेवन वैसे भी नुकसानदायक ही होता है. चाहे फिर बहुत ज्यादा मात्रा में पानी पीना ही क्यों न हो. इसी तरह अगर आप भी दिनभर में बहुत ज्यादा आम खाते हैं तो हां…ये शरीर को गर्म कर सकता है और आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए आम खाएं तो सीमित मात्रा में. 100 से 150 ग्राम यानी 1 या 2 आम खाना ही बेहतर है.

Khabar Monkey

ज्यादा आम खाने से क्या होता है नुकसान?

जरूरत से ज्यादा आम खाने से शरीर में कुछ परेशानियां हो सकती हैं.आम में प्राकृतिक शुगर और कैलोरी काफी मात्रा में होती है, इसलिए इसका ज्यादा सेवन वजन बढ़ाने और ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित करने का कारण बन सकता है. कुछ लोगों को ज्यादा आम खाने से पेट में गर्मी, गैस, अपच या दस्त जैसी दिक्कतें भी महसूस हो सकती हैं. इसके अलावा कई बार शरीर में गर्मी बढ़ने की वजह से मुंह के छाले, चेहरे पर पिंपल्स या त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply