HealthViral

कटहल के बीज को फेंक तो नहीं देते, मिनटों में बना सकते हैं चटपटी चाट

भारतीय घरों में लोग कई तरह से कटहल का इस्तेमाल करते हैं। इसकी सब्जी, अचार और पका कर भी सेवन किया जाता है। कटहल की सब्जी खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होती है। इसमें बीच भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। लेकिन कई बार लोग इसके बीजों को फेंक देते हैं, लेकिन ये काफी उपयोगी हैं। कटहल की ही तरह उसके बीज भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इन बीजों में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

कटहल के बीज को फेंक तो नहीं देते, मिनटों में बना सकते हैं चटपटी चाट
कटहल के बीज को फेंक तो नहीं देते, मिनटों में बना सकते हैं चटपटी चाट

अगर आप भी कटहल के बीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, तो यह गलती न करें। दरअसल, इसके बीजों से आप स्वादिष्ट और चटपटी चाट तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं बनाने की आसान विधि क्या है।

कटहल के बीज से चटपटी चाट बनाने की सामग्री

1 कप कटहल के बीज
1 छोटा चम्मच तेल
आधा छोटा चम्मच जीरा या राई
चुटकी भर हींग
1 बारीक कटी हरी मिर्च
थोड़ा सा काला नमक
स्वादानुसार सफेद नमक
आधा छोटा चम्मच चाट मसाला या अमचूर
चुटकी भर गरम मसाला
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
बारीक कटी हरा धनिया
बारीक कटा प्याज और टमटार
1-2 उबला आलू
भुनी मूंगफली

कटहल के बीज की चटपटी चाट बनाने की विधि

स्टेप-1: बीज उबालें
सबसे पहले कटहल के बीजों को अच्छे से धो लें और फिर एक कुकर में पानी डालकर 2-3 सीटी तक उबाल लें। ठंडा होने पर इनके छिलके उतार दें और बीज को छोटे टुकड़ों में काट लें।

Khabar Monkey

स्टेप-2: आलू तैयार करें
अब 1-2 आलू को भी कुकर में पका लें। इसके बाद आलू को छोटे क्यूब्स में काटकर एक अलग प्लेट में रख दें।

स्टेप-3: तड़का लगाने का तरीका
एक पैन में 1 छोटा चम्मच तेल गर्म करें। उसमें जीरा या राई डालें। फिर हिंग और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें। अब इसमें उबले कटहल के बीज और कटे हुए आलू डाल दें। 1-2 मिनट हल्का सा भून लें।

स्टेप-4 मसाला डालने का तरीका
अब इसमें काला नमक, सफेद नमक, चाट मसाला या अमचूर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद प्याज, टमाटर, भुनी मूंगफली डाल दें। अब ऊपर से नींबू का रस और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला दें। अब आप इसे गरमागरम सर्व कर सकते हैं। चाहें तो ऊपर से थोड़ा और चाट मसाला डाल सकते हैं।

सिर्फ मार्च से मई तक मिलता है बेल फल, गर्मी खत्म होने से पहले बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन

बेल का लड्डू न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को घी में भून लें और फिर उसमें बेल का गूदा मिला दें।

Leave a Reply