HealthViral

गर्मियों में ट्रेन का लंबा सफर नहीं करेगा परेशान, आरामदायक यात्रा के लिए अपनाएं ये टिप्स

गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी है और इसी के साथ घूमने जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। भारत में सफर का मतलब लंबी ट्रेन यात्राएं, बातचीत और खिड़की से शानदार नजारों का आनंद लेना है। हालांकि मई-जून की तपती गर्मी और लू के कारण सफर थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है। जिसकी वजह से ट्रैवल डेस्टिनेशन पर पहुंचने से पहले ही लोग थक जाते हैं।

गर्मियों में ट्रेन का लंबा सफर नहीं करेगा परेशान, आरामदायक यात्रा के लिए अपनाएं ये टिप्स
गर्मियों में ट्रेन का लंबा सफर नहीं करेगा परेशान, आरामदायक यात्रा के लिए अपनाएं ये टिप्स

गर्मी में सफर करना आसान काम नहीं है। इस मौसम में डिहाइड्रेशन, थकान जैसी समस्याएं हो जाती हैं। अगर आप भी इस समर वेकेशन पर लंबी ट्रेन यात्रा करने जा रहे हैं तो कुछ टिप्स की मदद से यात्रा का आरामदायक और सुरक्षित बना सकते हैं।

ट्रेन यात्रा के दौरान इन टिप्स को करें फॉलो

अगर आप ट्रेन से लंबी दूरी तय करने वाले हैं तो सबसे पहले हाइड्रेशन का ध्यान रखें। परिवार के साथ जा रहे हैं तो साथ में पानी का थर्मस रख सकते हैं। इससे पानी ठंडा बना रहेगा और डिहाइड्रेशन भी नहीं होगा। इसके साथ ही बीच-बीच में लस्सी या फलों का सेवन किया जा सकता है।

अगर आप जनरल कोच में सफर कर रहे हैं तो खिड़कियों को दिन के समय बंद रखें जिससे लू और गर्म हवा से बचा जा सके। अगर खिड़की खोल रहे हैं तो अपने फेस को कवर करके रख सकते हैं।

ट्रेन में मिलने वाला समोसा या अन्य जंक फूड आपको बीमार कर सकता है। ऐसे में इन चीजों से बचना चाहिए। अपने साथ घर का बना हुआ स्नेक्स लेकर जाएं जो बच्चों को पेट भरा रखेगा।

Khabar Monkey

ट्रेन में सफर के दौरान कोई भी समस्या हो सकती है, ऐसे में अपने साथ जरूरी दवाइयां रखें जो आपको किसी भी वक्त मदद कर सकती है। साथ ही चादर, खाने पीने का समान, सैनिटाइजर्स, हैंड वॉश और टिशू पेपर रखें।

लंबी ट्रेन यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए अपने साथ किताबें रख सकते हैं क्योंकि अगर नेटवर्क नहीं आता है तो किताबों के साथ समय बिताया जा सकता है। बच्चों को कहानी सुनाकर उनका मनोरंजन किया जा सकता है।

ट्रेन के बाथरूम और सामान्य जगह कीटाणुओं का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में अपनी चादर, सैनिटाइजर, साबुन और हैंड वॉश जैसी चीजों को रखें। किसी भी खाने की चीज को छूने से पहले हाथ साफ जरूर करें।

इस तरह इन टिप्स की मदद से आप लंबी ट्रेन यात्रा को आरामदायक और मजेदार बना सकते हैं। जिससे सफर के दौरान और सफर के बाद भी आपको किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी।

Leave a Reply