Cooler Smell Removal Tips: कूलर चलाते ही उसमें से सड़ी हुई मछली जैसी बदबू आती है तो इससे कमरे में बैठना भी मुश्किल हो जाता है। यह बदबू तो कई बार इतनी ज्यादा होती है कि उठकर कूलर बंद ही करना पड़ जाता है। ऐसे में लोग कूलर में पानी बदलने का सोचते हैं। इसके लिए भी जल्दी-जल्दी समय निकालना संभव नहीं हो पाता है।

कई बार तो पानी चेंज करने के बाद भी बदबू पूरी तरह से नहीं हटती है। ऐसे में स्मेल को दूर करने के लिए आप कुछ तरीके अपना सकते हैं। फफूंदी वाले कूलर से एलर्जी (Allergy) और सांस से जुड़ी परेशानी होने का खतरा रहता है। इतना ही नहीं अस्थमा (Asthma) वाले लोगों को गंदे कूलर से ज्यादा दिक्कत हो सकती है। इसलिए कूलर की सफाई इंडोर एयर क्वालिटी बेहतर रखने में मदद करती है।
सबसे पहले जानें क्यों आती है कूलर से बदबू?
लंबे समय तक रुका हुआ पानी बैक्टीरिया और फंगस बढ़ा सकता है। इतना ही नहीं जब गीले कूलिंग पैड्स में फफूंदी जमने लगती है तो इससे भी बदबू की दिक्कत हो सकती है। वहीं धूल और गंदगी जमा होने से सीलन जैसी स्मेल आने लगती है। ड्रेनेज और पानी की टंकी साफ न होने पर बदबू बढ़ सकती है।
सिर्फ पानी से दूर क्यों नहीं होती है बदबू?
कई बार ऐसा होता है कि कूलर में पानी बदल दिया जाता है लेकिन हल्की बदबू फिर भी रह जाती है। क्योंकि कई बार बदबू की वजह केवल पुराना पानी नहीं होता है। कूलर के अंदर जमे बैक्टीरिया (Bacteria), काई (Algae), फफूंदी (Mold) और धूल भी बदबू पैदा कर सकते हैं। इसलिए कूलर की पूरी यूनिट की सफाई जरूरी मानी जाती है।
बदबू दूर करने के लिए 5 जरूरी काम
कूलिंग पैड्स करें साफ
Khabar Monkey
कूलर के पुराने पैड्स में फंगस और गंदगी जमा हो सकती है। अगर ये बहुत ज्यादा गंदे हो गए हैं तो इन्हें साफ करें या बदल दें। इन्हें पानी की तेज धारा से साफ करें।
पानी की टंकी की साफई
कूलर से पानी निकालने जाने के बाद टंकी खाली करके ब्रश से रगड़कर साफ करें। इसमें जमी काई को हटाना जरूरी है। सफाई के बाद ताजा पानी भरें।
कूलर को धूप और हवा लगने दें
लगातार नमी रहने से सीलन की गंध बढ़ती है। ऐसे में कुछ समय के लिए कूलर को खुला छोड़कर सुखाने से मदद मिल सकती है।
पाइप और पानी की लाइन चेक करें
बंद पाइप या गंदा वाटर सर्कुलेशन सिस्टम कूलर में बदबू बढ़ा सकता है। इसलिए वाटर पंप और पाइपलाइन की सफाई जरूरी होती है।
कूलर से बदबू हटाने के लिए करें ये काम
कूलर से बदबू आने पर आप विनेगर से डीप क्लीनिंग कर सकते हैं। इसके लिए कूलर की टंकी में पानी के साथ एक कप विनेगर डालें। उसे ऐसे ही छोड़ दें। थोड़ी देर बार ब्रश की मदद से कूलर के कोनों और किनारों की सफाई करें। इसके अलावा आप बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए कूलर की टंकी में बेकिंग सोडा डालें। साथ में एक-दो नींबू का रस भी डाल दें। इसे कुछ देर ऐसा ही छोड़ दें। फिर ब्रश की मदद से कूलर को साफ करें।
कितने दिन में सफाई करनी चाहिए?
गर्मियों में पानी रोज बदलना बेहतर माना जाता है। वहीं टंकी और पैड्स की अच्छे से सफाई हर 1-2 हफ्ते में की जा सकती है।
Disclaimer: “यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य पेशेवर राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें।”





