Friday, February 27, 2026
BusinessViral

34 एकड़ में फैला है बिहार का ये सबसे बड़ा होटल, 2 हेलीकॉप्टर एक साथ कर सकते हैं लैंडिंग, मिलती हैं ये लग्जरी सुविधाएं

34 एकड़ में फैला है बिहार का ये सबसे बड़ा होटल, 2 हेलीकॉप्टर एक साथ कर सकते हैं लैंडिंग, मिलती हैं ये लग्जरी सुविधाएं

पूर्णिया : बिहार में पूर्णिया का मेफेयर होटल दूर-दूर तक फेमस है. इस होटल के संचालक जनरल मैनेजर रूपेश कुमार कहते हैं कि यह बिहार का सबसे बड़ा होटल है. 34 एकड़ में फैला यह होटल सभी सुविधाओं से लैस है. इस बड़े होटल में 67 कमरे और अलग-अलग कमरों की अलग-अलग कैटेगरी है, जिसमें स्वीट रूम, फैमिली रूम, फैमिली स्वीट रूम, जिम, इंडोर, आउटडोर गेम्स मैरिज हॉल एवं बड़ा गार्डन सहित पार्टी स्पेस के अलावा अन्य खास सुविधाएं आपको इस होटल में आसानी से मिल जाएंगी.

साथ ही साथ इस होटल की सबसे खास बात यह है कि इस होटल में आने वाले गेस्ट और यहां के स्टाफ को बाजार की रसायन वाली सब्जी नहीं, बल्कि इस होटल में उगाई गई ऑर्गेनिक सब्जी खिलाई जाती है. यहां रूम के अलावा 15000 स्क्वायर फीट में स्विमिंग पूल का डेक है, जिसमें गेस्ट आसानी से इंजॉय कर सकते हैं. 25 मीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ी जगह यहां जिम के लिए उपलब्ध है.

पूर्णिया जिले के इस मेफेयर होटल में बड़ा सा क्रिकेट ग्राउंड है. यहां पर बड़ी-बड़ी क्रिकेट ट्राफियां कराई जाती है, जिसमें यहां के बच्चे अपने प्रतिभा को दिखाकर रणजी ट्रॉफी के लिए भी तैयार होते हैं. रणजी ट्रॉफी के लिए सेलेक्शन इसी ग्राउंड से होता है. साथ-साथ फिजियोथैरेपी का रूम भी उपलब्ध है. यहां स्पा की सुविधा, स्टीम वॉशरूम उपलब्ध है. साथ ही साथ शादी विवाह के मौके पर इस होटल में दुल्हन को सजाने संवारने के लिए ब्राइडल मेकअप रूम भी बनाया गया है.

वहीं, इस होटल मेफेयर के संचालक जनरल मैनेजर रूपेश कुमार कहते हैं कि बिहार का यह सबसे बड़ा होटल मेफेयर पूर्णिया के गुलाब बाग कस्बा रोड में स्थित है. वहीं, यह होटल 34 एकड़ में फैला हुआ है. बता दें कि इस होटल में सबसे बड़ी खास बात यह है कि इस होटल परिसर में एक साथ दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग और टेक ऑफ कर सकता है. इसके लिए यहां पर एयरफोर्स की टीम भी तैनात रहती है और समय-समय पर पूरी तरह निगरानी की जाती है.

बता दें कि उन्होंने कहा कि अब तक बिहार में कोई भी ऐसा होटल नहीं है. जहां पर एक साथ दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग और टेक ऑफ कर सके, लेकिन पूर्णिया का यह होटल एक साथ दो हेलीकॉप्टर टेक ऑफ और लैंडिंग करने की सुविधा भी दे रहा है, जिस कारण देश के गृह मंत्री अमित शाह जी को यह होटल खूब पसंद है. इसलिए जब भी वह सीमांचल के दौरे पर आते हैं तो पूर्णिया के मेफेयर होटल में ही उसका विश्राम होता है.

Leave a Reply